साउथ मूवीज

Kalki 2898 AD एक्ट्रेस गोवा में लेने वाली हैं सात फेरे? अनिरुद्ध रविचंदर नहीं इस शख्स संग करेंगी शादी!!

कीर्ति सुरेश जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। रिपोर्ट के अनुसार कीर्ति इस साल के अंत में शादी करेंगी। एक्ट्रेस की शादी एक अरेंज मैरिज होने वाली है जो गोवा में हो सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस अपने माता-पिता की तरफ से पसंद किए लड़के के साथ शादी करने के लिए तैयार हो गई है।

Image

Keerthy Suresh

कीर्ति सुरेश अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कीर्ति सुरेश की एक्टिंग के साथ-साथ उनकी खूबसूरती को भी फैंस बहुत पसंद करते हैं। अब ऐसी अफवाहें है कि कीर्ति सुरेश को उनके सपनों का राजकुमार मिल गया है। पहले ऐसी अफवाहें थी कि एक्ट्रेस संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर के साथ शादी करने वाली हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने इस बात पर फुल स्टॉप लगा दिया था।

एक बार फिर उनकी शादी को लेकर चर्चाएं सामने आई हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि कीर्ति इस साल के अंत में शादी करेंगी। रिपोर्ट के अनुसार कीर्ति सुरेश दिसंबर 2024 में शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस की शादी एक अरेंज मैरिज होने वाली है जो गोवा में हो सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस अपने माता-पिता की तरफ से पसंद किए लड़के के साथ शादी करने के लिए तैयार हो गई है। कीर्ति सुरेश का होने वाला दूल्हा कोई एक्टर नहीं बल्कि उनका कोई रिश्तेदार है।

अनिरुद्ध रविचंदर संग शादी की अफवाहें पर दी थी सफाई

इसके पहले भी कीर्ति सुरेश की शादी की अफवाहें सामने आ चुकी हैं। इससे पहले ऐसी अफवाहें थी कि एक्ट्रेस केरल के एक राजनेता से शादी करने वाली है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कीर्ति सुरेश का नाम संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर के साथ भी जुड़ा था, लेकिन कीर्ति सुरेश ने अनिरुद्ध रविचंदर संग शादी की अफवाहें पर चुप्पी तोड़ते हुए इसे झूठ बताया था। उनके पिता ने भी अनिरुद्ध के साथ उनकी शादी की अफवाहों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।

इन फिल्मों में आएंगी नजर

कीर्ति आखिरी बार फिल्म कल्कि 2898 एडी में रोबोट बुज्जी को आवाज़ दी थी। इससे पहले एक्ट्रेस रघु थाथा में नजर आईं थी। अब वह जल्द ही वरुण धवन के साथ बेबी जॉन में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा, उनके पास रिवॉल्वर रीटा और कन्निवेदी जैसी अन्य फ़िल्में भी हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article