साउथ मूवीज

Kalki 2898 AD 2: दीपिका पादुकोण का पत्ता साफ होते ही Alia Bhatt की हुई एंट्री, प्रभास संग बनेगी जोड़ी?

Alia Bhatt to Star in Kalki 2898 AD 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि 'कल्कि 2898 एडी 2' में दीपिका पादुकोण की जगह अब आलिया को कास्ट किया जाएगा।

Image

'कल्कि 2' में नजर आएंगी आलिया भट्ट (Pic Credit: Instagram)

Alia Bhatt to Star in Kalki 2898 AD 2: साल 2024 में नाग आश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' रिलीज हुई थी। इस मूवी प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण को अहम रोल में देखा गया था। यह मूवी दर्शकों को इम्प्रेस करने में भी सफल रही थी। 'कल्कि 2898 एडी' की सफलता के बाद मेकर्स दूसरे पार्ट पर काम करने के लिए राजी हैं। हैरानी की बात यह है कि मेकर्स पहले ही यह घोषणा कर चुके हैं कि 'कल्कि 2898 एडी 2' (Kalki 2898 AD 2) में दीपिका पादुकोण को लीड रोल में नहीं देखा जाएगा। तब से मेकर्स की तलाश जारी है कि दीपिका पादुकोण को किस हीरोइन से रिप्लेस करें? अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इस मूवी में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की अब आलिया भट्ट (Alia Bhatt) नजर आ सकती हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: दिमाग में मच रही कुलबुलाहट को शांत कर देती हैं Imtiaz Ali की ये 6 फिल्में, इस OTT प्लेटफॉर्म पर हैं मौजूद)

'कल्कि 2898 एडी 2' में नजर आएंगी आलिया भट्ट

आकाशवाणी और तेलुगु चित्रालु की रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट को मेकर्स 'कल्कि 2898 एडी 2' में कास्ट करने वाले हैं। हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है लेकिन कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट जल्द ही शूटिंग शुरू करेंगी। पिछले महीने हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग 5 दिनों तक चली थी। इस मूवी में आलिया भट्ट को दीपिका पादुकोण द्वारा निभाए गए सुमथि के रोल में देखा जाएगा। कई रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया था कि मेकर्स सई पल्लवी को इस भूमिका में ले सकते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Rahul Arunoday Banerjee Death Case:सीआइडी करेगी बंगाली एक्टर की मौत की जांच, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने दिया आदेश)

Deepika Padukone

Deepika Padukone

'लव एंड वॉर' में नजर आएंगी आलिया भट्ट

'कल्कि 2898 एडी 2' के अलावा आलिया भट्ट के पास फिल्म 'लव एंड वॉर' भी है। इस मूवी में आलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल को अहम भूमिका में देखा जाएगा। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली द्वारा किया जा रहा है। मेकर्स यह मूवी साल 2027 के जनवरी महीने में रिलीज करेंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article