साउथ मूवीज

Kalki 2898 AD 2: अमिताभ बच्चन के बाद इन स्टार्स ने शूटिंग के लिए कसी कमर, सेट पर प्रभास संग मचाएंगे धमाल

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 23, 2026, 02:02 PM IST

Kalki 2898 AD 2 Shooting Update: साउथ स्टार प्रभास की धांसू अपकमिंग फिल्म कल्कि 2898 एडी 2 (Kalki 2898 AD 2) को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आ रही है। फिल्म कल्कि 2898 एडी 2 की शूटिंग का नया शेड्यूल सामने आ गया है। तो चलिए जानते हैं कौन-कौन से स्टार्स शूटिंग सेट पर नजर आएंगे।

Image

Image Source: Kalki 2898 AD Movie

Kalki 2898 AD 2 Shooting Update: साउथ के जाने-माने स्टार प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंंग फिल्म कल्कि 2898 एडी 2 (Kalki 2898 AD 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म कल्कि 2898 एडी 2 को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी फिल्म के सेट से कोई तस्वीर वायरल हो जा रही है, तो कभी किसी वीडियो की वजह से मूवी चर्चा में आ जा रही है। इन सब के बीच फिल्म कल्कि 2898 एडी 2 की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपना हिस्से का शूट पूरा करके मुंबई लौट आए। अमिताभ बच्चन के बाद अब ये दो स्टार्स फिल्म की शूटिंग करने जा रहे हैं।

प्रभास शुरू करेंगे शूटिंग

एक्टर प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी 2 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी फिल्म कल्कि 2898 एडी 2 को लेकर सामने आई एक नई रिपोर्ट है। 123 तेलुगु के मुताबिक दुलकर सलमान और जेडी चक्रवर्ती जैसे एक्टर्स हैदराबाद शेड्यूल में शामिल हो चुके हैं, जबकि प्रभास जल्द ही शूटिंग फिर से शुरू करने वाले हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है। इससे पहले 123 तेलुगु ने बताया था कि अमिताभ बच्चन ने इस शेड्यूल का अपना हिस्सा पूरा कर लिया है और वो मुंबई वापस लौट चुके हैं। वेटरन एक्टर इस सीक्वल में भी अश्वत्थामा का रोल दोबारा निभा रहे हैं, जो पहली फिल्म में सबसे ताकतवर और दिलचस्प किरदारों में से एक था। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर भी अपडेट दिया था कि हैदराबाद में चल रही शूटिंग की वजह से वो अपने रेगुलर संडे फैन इंटरैक्शन में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं।

कब रिलीज होगी 'कल्कि 2898 एडी 2'

प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी 2 की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म कल्कि 2898 एडी का दूसरा पार्ट 2027 के अंत या 2028-2029 तक सिनेमाघरों में आ सकता है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article