Kajal Aggarwal gets inappropriately Touched: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस काजल अग्रवाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। काजल अग्रवाल हाल ही में अपने पिता विनय के साथ हैदराबाद में हुए एक इवेंट में शामिल हुई थीं। इस दौरान एक्ट्रेस को एक स्टोर लॉन्च के लिए बुलाया गया था। इस इवेंट का एक वीडियो एक्स पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस इवेंट में आप देख सकते हैं कि काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) को एक इंसान से गलत तरीके से टच करने की कोशिश की। हालांकि एक्ट्रेस ने भी उस शख्स का हाथ झटक दिया।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि हैदराबाद में एक स्टोर लॉन्च इवेंट के दौरान एक आदमी काजल अग्रवाल के साथ सेल्फी लेते आता है और उन्हें बिना इजाजत के टच करता है। उस इंसान की ऐसी हरकत देख काजल अग्रवाल एकदम अलर्ट हो जाती हैं और उसका हाथ झटक देती हैं। इतना ही नहीं काजल अग्रवाल ने उस इंसान को खुद से दूर होने के लिए कहा। वीडियो देखने के बाद लोगों ने इंटरनेट पर अजीब तरह के रिएक्शन दिए हैं। कई लोगों ने काजल अग्रवाल का सपोर्ट करते हुए उस इंसान को लताड़ लगाई है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो काजल अग्रवाल जल्द ही तेलुगू फिल्म 'सत्यभामा' और तमिल फिल्म 'इंडियन 2' में दिखाई देंगी। 'इंडियन 2' में काजल को कमल हासन और रकुल प्रीत सिंह के साथ देखा जाएगा। इन दोनों ही फिल्मों में काजल को अलग-अलग भूमिका में देखा जाएगा। फैन्स भी उन्हें बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हैं।
