Jr NTR Upcoming Movies: साउथ के जाने-माने स्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) इन दिनों अपनी फिल्म 'वॉर 2' (War 2) को लेकर खबरों में हैं। जूनियर एनटीआर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही हैं। अभी हाल ही में जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया हैं। अब इन सब के बीच जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्मों को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। Zoom की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म वॉर 2 के बाद जूनियर एनटीआर दो बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं जूनियर एनटीआर की दोनों फिल्मों के बारे में।
जूनियर एनटीआर इन दो फिल्मों पर शुरू करेंगे काम
एक्टर जूनियर एनटीआर एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह जूनियर एनटीआर की दो अपकमिंग फिल्में हैं। इसका खुलासा Zoom ने अभी हाल ही में एक रिपोर्ट में किया है। सोर्स के मुताबिक जूनियर एनटीआर दो बड़ी प्रोजेक्ट्स पर काम करने जा रहे हैं। पहला है 'केजीएफ' (KGF) फेम डायरेक्टर प्रशांत नील (Prashanth Neel) के साथ उनकी फिल्म, जिसका टाइटल 'ड्रैगन' (Dragon) बताया जा रहा है और दूसरा है 'देवारा: पार्ट 2' (Devara: Part 2)। इन दोनों फिल्मों की शूटिंग शेड्यूल के मुताबिक होगी। आपको बता दें कि 'देवरा: पार्ट 1' (Devara: Part 1) में जूनियर एनटीआर के साथ जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) नजर आए थे। ये फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी।
जूनियर एनटीआर ने बॉलीवुड में किया डेब्यू
जूनियर एनटीआर ने 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया है। जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 को मिले जुले रिएक्शन मिल रहे हैं। जूनियर एनटीआर की दोनों अपकमिंग फिल्मों को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
