साउथ मूवीज

जयसूर्या ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगने पर तोड़ी चुप्पी, कहा-'झूठा इल्जाम हैरेसमेंट...'

जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट से साउथ सिनेमा जगत के सारे काले चिट्ठे खुल रहे है। हाल ही में साउथ एक्टर जयसूर्या पर भी यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। अब एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि जयसूर्या ने क्या कहा है।

Image

Jayasurya

जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट से साउथ सिनेमा जगत के सारे काले चिट्ठे खुल रहे है। हाल ही में साउथ एक्टर जयसूर्या पर भी यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था, जिसके बाद अब जयसूर्या ने चुप्पी तोड़ी है। बता दें जयसूर्या की को-स्टार ने उनपर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया था साथ ही एक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज भी किरवाई थी। आइए जानते हैं अब एक्टर ने क्या कहा है।

जीत सच की ही होती है

जयसूर्या ने कहा मैं और मेरा पूरा परिवार किसी कारण से अमेरिका में रह रहे हैं। इसी समय मेरे खिलाफ दो लोगों ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है। जिस कारण मैंने कानूनी रुप से आगे बढ़ने का फैसला लिया है। इसी कारण मैं और मेरा परिवार परेशान है। साथ ही उन्होंने कहा-कुछ लोगों के लिए झूठे आरोप लगाना बहुत ही ज्यादा आसान होता है। एक्टर ने कहा जितना दर्दनाक उत्पीड़न है सेम उतना ही दर्दनाक झूठा आरोप लगना है। झूठ बहुत ज्यादा तेजी से फैलता है, लेकिन जीत सच की ही होती है।

31 अगस्त को मनाया जन्मदिन

जयसूर्या ने कहा मुझे हमारे न्याय व्यवस्था के ऊपर पूरा भरोसा है। रिपोर्ट के अनुसार कुछ दिनों पहले अभिनेता मीनू मुनीर ने एक्टर पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। साथ एक का नाम अभी तक सामने नहीं आया है। हाल ही में जयसूर्या ने अपना 31 अगस्त को जन्मदिन मनाया और आज सुबह सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट शेयर किया।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article