जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) कम उम्र में ही बुलंदियां छूते जा रही है। कम उम्र में ही एक्ट्रेस को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। एक्ट्रेस अपनी बेस्ट एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में राज कर रही हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार अब एक्ट्रेस दूसरा बार साउथ एक्टर संग रोमांस करती हुई नजर आने वाली है। आइए जानते हैं कि वो कौन से एक्टर हैं, जिनके साथ जान्हवी कपूर नजर आने वाली है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जान्हवी कपूर निर्देशक पा रंजीत की वेब सीरीज में जल्द ही नजर आने वाली हैं। इस सीरीज का निर्माण फिल्म निर्माता के बैनर नीलम प्रोडक्शंस द्वारा किया जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि ये सीरीज बड़े पैमाने पर बनाई जाएगी और कलावाणी के निर्देशक सरकुनम इसका निर्देशन करेंगे। पा रंजीत थंगालन और मद्रास जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों में अक्सर उत्पीड़न का विषय दिखाई देता है। अब फैंस कयास लगा रहे हैं कि इस फिल्म में भी पा रंजीत उत्पीड़न का विषय जरूर जोड़ेंगे।
दो पार्ट में बनेगी सीरीज
ऐसी रिपोर्ट है कि जान्हवी कपूर सूर्या की बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म कर्ण में उनके साथ लीड रोल में नजर आएंगी। निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित 600 करोड़ रुपये की इस सीरीज को दो पार्टों में बनने की उम्मीद की जा रही है। इस सीरीज में सूर्या कर्ण का रोल निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं जान्हवी कपूर तमिल सिनेमा में अपनी पहली फिल्म में द्रौपदी की भूमिका निभाएंगी। पिछले दिनों जान्हवी कपूर के पिता और निर्माता बोनी कपूर ने खुलासा किया था कि "जान्हवी कपूर जल्द ही सूर्या के साथ एक्टिंग करेंगी। मेरी पत्नी (श्रीदेवी) ने कई भाषाओं में अभिनय किया है, मुझे उम्मीद है कि मेरी बेटी भी ऐसा ही करेगी।"
