नयनतारा ( Nayanthara) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई डॉक्यूमेंट्री को लेकर चर्चा में बनी हुई है। नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री को लेकर धनुष और नयनतारा का विवाद भी सामने आया था। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ( Janhvi kapoor) नयनतारा के सपोर्ट में उतरी हैं। आइए जानते हैं कि जान्हवी कपूर ने नयनतारा को लेकर क्या कहा है।
हाल ही में जान्हवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा था- "एक मजबूत महिला को एक और मजबूत होते देखने से ज्यादा प्रेरणादायक कुछ नहीं है।" एक्ट्रेस ने हाल ही में रिलीज हुई डॉक्यूमेंट्री "नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल" की बहुत तारीफ की है। डॉक्यूमेंट्री नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल 18 नवंबर को नयनतारा के जन्मदिन के दिन नेटफ्लिक्स पर हुई थी। इस डॉक्यूमेंट्री में नयनतारा के स्ट्रगल को दिखाया गया है। साथ ही इसमें नयनतारा और विग्नेश शिवन की लव स्टोरी को भी दिखाया गया है।
जान्हवी की ये स्टोरी नयनतारा और धनुष के बीच चल रहे विवाद के बीच आई है। 16 नवंबर को नयनतारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटर शेयर किया था। इस 3 पन्ने के लेटर में लंबे समय से चली आ रही शिकायतों का खुलासा था। इस लेटर में नयनतारा ने धनुष के ऊपर कई आरोप लगाए थे। साथ ही उन्हें छोटे दिल वाला इंसान कहा था। साथ ही एक्ट्रेस ने कहा था कि धनुष उनके और उनके साथी निर्देशक विग्नेश शिवन के खिलाफ व्यक्तिगत दुश्मनी रखते हैं। जिस कारण वो ऐसा कर रहे हैं।
नयनतारा और धनुष के बीच क्यों हुआ था विवाद
सुपरस्टार धनुष (Dhanush) ने फिल्म नानुम राउडी धान से 3-सेकंड की क्लिपिंग का इस्तेमाल करने के लिए नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल के निर्माताओं पर 10 करोड़ का कॉपीराइट केस दायर किया था। जिसके बाद एक्ट्रेस नयनतारा ने बड़ा सा लेटर जारी कर धनुष को जवाब दिया था।
