साउथ मूवीज

Jailer 2: रजनीकांत की मूवी में हुई विद्या बालन की एंट्री, निभाएंगी मिथुन चक्रवर्ती की बेटी का किरदार

Vidya Balan in Jailer 2: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) के साथ साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) लग गई है। इस मूवी में विद्या बालन को मिथुन चक्रवर्ती की बड़ी बेटी के किरदार में देखा जाएगा।

Image

Pic Credit: Instagram/Vidya Balan

Vidya Balan in Jailer 2: विद्या बालन बॉलीवुड इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में हैं। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के बाद से ही विद्या बालन (Vidya Balan) ने हमेशा से अच्छी-अच्छी मूवीज को ही चुना है। अब जो विद्या बालन को लेकर खबरें आ रही है उसके मुताबिक फिल्म 'जेलर 2' से एक्ट्रेस अपना तमिल डेब्यू करने के लिए बेताब हैं। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि विद्या बालन को आने वाले दिनों में साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) में उनके साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखा जाएगा।

'जेलर 2' में विद्या बालन की एंट्री

एचटी सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक विद्या बालन के साथ रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' लग गई है। इस मूवी से विद्या बालन को तमिल डेब्यू करते हुए देखा जाएगा। बताया जा रहा है कि इस मूवी की शूटिंग आधी से ज्यादा हो चुकी है। प्रोडक्शन से जुड़े सूत्र ने पोर्टल को बताया, 'विद्या बालन को इस मूवी में मिथुन चक्रवर्ती की सबसे बड़ी बेटी का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। मिथुन फिल्म में मुख्य विलेन के रूप में दिखाई देंगे। मिथुन की टक्कर रजनीकांत से होती दिखाई देगी।'

चेन्नई में चल रही है शूटिंग

सूत्र ने आगे बताया, 'इस मूवी की शूटिंग चेन्नई में चल रही है। फिल्म का जनवरी तक पोस्ट-प्रोडक्शन वर्क शुरू हो जाएगा।' चेन्नई का शेड्यूल खत्म करने के बाद टीम अक्टूबर के लास्ट में लगभग 2 महीनों के लिए गोवा जाएगी। इस मूवी का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं। फिल्म में विद्या बालन को देखने के लिए उनके फैन्स भी बेताब हैं। रजनीकांत और विद्या बालन के अलावा फिल्म में एस.जे. सूर्या, राम्या कृष्णन, योगी बाबू और मिर्ना सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई दे सकते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो विद्या बालन को आखिरी बार फिल्म 'भूल भुलैया 3' में देखा गया था। इस मूवी में विद्या बालन ने मंजुलिका की भूमिका को एक बार फिर दोहराया था। फिल्म में कार्तिक आर्यन और त्रिप्ती डिमरी भी अहम रोल में थे। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं दूसरी ओर रजनीकांत इस साल फिल्म 'कुली' में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल साबित नहीं हुई।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article