Nora Fatehi Enter in Rajinikanth's Jailer 2: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर रजनीकांत (Rajinikanth) की अपकमिंग फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर हर दिन कोई ना कोई जानकारी सामने आ रही है। बीते दिन रिपोर्ट्स में बताया गया कि रजनीकांत स्टारर में बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन को कास्ट कर लिया गया है। विद्या बालन की एंट्री होने के बाद अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक रजनीकांत की 'जेलर 2' में मेकर्स ने अब बेहतरीन डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) को कास्ट कर लिया है।
'जेलर 2' में नोरा फतेही का होगा डांस नंबर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नोरा फतेही इन दिनों चेन्नई में हैं। न्यूज 18 से जुड़ सूत्र के अनुसार नोरा फतेही को अब रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में देखा जाएगा। इस मूवी में मेकर्स ने नोरा फतेही को लेकर धांसू डांस नंबर प्लान किया है। खबरों के मुताबिक इस गाने को अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा कंपोज किया गया है। हालांकि इस गाने के बारे में ज्यादा डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं। बताया जा रहा है कि नोरा फतेही, रजनीकांत के साथ आठ दिनों तक शूटिंग करने वाली हैं। 'जेलर 2' में नोरा फतेही का डांस नंबर सभी फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज होगा।
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं। इस फिल्म में शिव राजकुमार और मोहनलाल को धमाकेदार कैमियो करते हुए देखा जाएगा। इतना ही नहीं फिल्म में नंदामुरी बालकृष्ण और मिथुन चक्रवर्ती की भी स्पेशल भूमिका होने वाली है। रजनीकांत ने खुद भी यह कबूल किया था कि वो फिल्म 'जेलर 2' की शूटिंग में बिजी हैं। इस मूवी की शूटिंग को मेकर्स जल्द से जल्द खत्म कर 2026 में 'जेलर 2' को रिलीज करेंगे।
