Anees Bazmee's Next With Akshay Kumar: अक्षय कुमार 58 की उम्र में भी इंडस्ट्री के सबसे डिमांडिंग एक्टर बने हुए हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में मौजूद बड़े-बड़े निर्माता और निर्देशक अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ काम करने के लिए लाइन लगा रहे हैं। 16 दिसंबर की सुबह अक्षय कुमार को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि लगभग 15 सालों के बाद अब अक्षय कुमार संग मशहूर निर्देशक अनीस बज्मी एक फिल्म करने जा रहे हैं। अक्षय कुमार और अनीस बज्मी (Anees Bazmee) की जोड़ी पहले भी कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी है। एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी को साथ में काम करते हुए देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।
अक्षय कुमार के हाथ लगी अनीज बज्मी की फिल्म
हाल ही में मिड-डे से बात करते हुए अनीस बज्मी ने कन्फर्म कर दिया है कि वो अक्षय कुमार के साथ काम करने जा रहे हैं। डायरेक्टर ने कहा, 'यह एक कॉमेडी मूवी होगी। इस समय स्क्रिप्ट लिख रहा हूं, जो काफी हद तक पूरी हो गई है। अगर चीजें हमारे प्लान के मुताबिक होती हैं तो इस मूवी की शूटिंग जल्द शुरू कर दी जाएगी।' खबरों के मुताबिक उनकी फिल्म तेलुगु एक्शन कॉमेडी फिल्म 'संक्रांतिकी वस्तुनम' का रीमेक है। इस बारे में पूछे जाने पर अनीस बज्मी ने ज्यादा डिटेल्स शेयर नहीं की।
अनीस बज्मी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने आखिरी बार फिल्म 'भूल भुलैया 3' को डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, त्रिप्ती डिमरी और माधुरी दीक्षित सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई दिए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी धांसू कमाई की थी। वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म 'हैवान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस मूवी में अक्षय कुमार को कई सालों के बाद सैफ अली खान संग देखा जाएगा। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन द्वारा किया जा रहा है।
