Jailer 2: रजनीकांत इन दिनों नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित अपनी आने वाली फिल्म जेलर 2 की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। फैंस एक्टर की इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रही है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में अब साउथ सुपरस्टार नागार्जुन की एंट्री हुई है। अब इस खबर को सुनकर नागार्जुन के फैंस काफी ज्यादा खुश हो रहे हैं।
आखिरी बार दोनों की जोड़ी फिल्म कुली में साथ नजर आई थी। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार रजनीकांत की फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी को खलनायक की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। अब एक्टर को बड़े पर्दा पर विलेन के रोल में फैंस देखने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म मेकर्स ने अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
ये सितारे बने फिल्म का हिस्सा
फिल्म जेलर 2 फिल्म 2023 की ब्लॉकबस्टर जेलर का सीक्वल है। इस पार्ट में भी रजनीकांत “टाइगर” मुथुवेल पांडियन के रूप में वापसी कर रहे हैं। इस बार इस पार्ट में मोहनलाल और शिवा राजकुमार का कैमियो रोल भी नजर आने वाला है। साथ ही नंदमुरी बालकृष्ण भी इस पार्ट में कैमियो करते हुई नजर आएंगे। फहाद फासिल, एसजे सूर्या भी फिल्म का हिस्सा बनते हुए नजर आएंगे। सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी इन दिनों धनुष के साथ फिल्म कुबेर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म कुबेर को शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित किया जा रहा है, जो 20 जून, 2025 को रिलीज होने वालीा है। इस फिल्म की टक्कर आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर से होने वाली है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, नागार्जुन अक्किनेनी, जिम सर्भ, धनुष जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।
कब रिलीज होगी कुली
रजनीकांत की फिल्म कुली 14 अगस्त 2025 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में सुपरस्टार नेगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। नागार्जुन अक्किनेनी और उपेंद्र राव की के लिए अलावा इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार आमिर खान भी नजर आने वाले हैं। सत्यराज, श्रुति हासन, सौबिन शाहिर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
