साउथ मूवीज

Jaat: सनी देओल की जाट में प्रभास करेंगे कैमियो!! गोपीचंद मालिनेनी ने शेयर की खास तस्वीर

Jaat: फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है। फिल्म को सनी देओल और निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी जोर-शोर से प्रमोट कर रहे हैं। हाल ही में प्रभास ने सनी देओल से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि प्रभास जाट में कैमियो कर सकते हैं।

Image

Jaat

सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जाट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सनी देओल की ये फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। हाल ही में इस फिल्म के निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी ने सेट से सनी देओल और प्रभास की तस्वीर शेयर की है, जो अब तेजी से वायरल हो रही है। जाट की रिलीज से पहले साउथ सुपरस्टार प्रभास ने बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी से मुलाकात की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए निर्देशक गोपीचंद ने कैप्शन में लिखा है, "हमारे JAAT के सेट पर सबसे शानदार और सबसे शक्तिशाली सितारे सनी देओल सर और प्रभास गारू के साथ कुछ यादगार पल। जाट की 10 अप्रैल को दुनिया भर में ग्रैंड रिलीज।"

ये सितारे आएंगे नजर

सनी देओल की जाट हिंदी भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म को गोपीचंद मालिनेनी ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा रणदीप हुड्डा , रेजिना कैसांद्रा, आयशा खान, सैयामी खेर, जरीना वहाब, बांधवी श्रीधर भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में उर्वशी रौतेला भी एक डांस नंबर में कैमियो करती नजर आएंगी।

इन फिल्मों में नजर आएंगे प्रभास

वहीं प्रभास के पास भी इस समय काफी फिल्में है। प्रभास जल्द ही द राजा साब में नजर आएंगे। मारुति द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रभास दो रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में निधि अग्रवाल और मालविका मोहनन भी नजर आने वाली है। पहले यह फिल्म 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में पोस्ट-प्रोडक्शन के कारण फिल्म की रिलीज डेट टल गई है। द राजा साब के अलावा प्रभास, फौजी, स्पिरिट, सालार: पार्ट 2 में नजर आएंगे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article