साउथ मूवीज

HIT 3: नानी की फिल्म हिट 3 में हुई इस सुपरस्टार की एंट्री!! हिट 4 के लीड एक्टर से भी उठा पर्दा

HIT 3 Updates: नानी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'हिट 3' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं नानी अपनी फिल्म द पैराडाइज में भी नजर आने वाले हैं। अब नानी की फिल्म हिट 3 को लेकर नया अपडेट सामने आया है। इस फिल्म के कैमियो रोल में एक सुपरस्टार नजर आने वाले हैं।

Image

HIT 3

HIT 3: साउथ सुपरस्टार नानी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'हिट 3' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के टीजर को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। अब फिल्म के रिलीज होने से पहले फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। साथ ही हिट पार्ट 4 को लेकर भी चर्चा बढ़ गई है। आइए जानते हैं कि पार्ट 3 में किस एक्टर की एंट्री हो सकती है।

नानी की फिल्म 'हिट 3' 1 मई को सिनेमाघरों पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में नानी पुलिस ऑफिर का रोल कर रहे हैं। अब ऐसी रिपोर्ट्स है कि मेकर्स ने हिट 4 के लिए लीड एक्टर को पहले ही फाइनल कर लिया गया है। रिपोर्ट्स का दावा है कि इस रोल के लिए कार्थी को फाइनल किया गया है और वो हिट 3 में एक कैमियो करते हुए भी नजर आएंगे।

इस फिल्म में नजर आएंगे नानी

इस पार्ट में नानी के अलावा विश्वक सेन, अदिवी सेश और कार्थी नजर आएंगे। अभी तक मेकर्स ने इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। इसलिए फैंस को अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। इस समय नानी अपनी फिल्म द पैराडाइज को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। द पैराडाइज को श्रीकांत ओडेला ने निर्देशित किया है। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। जिसमें नानी एक गंभीर रोल करते हुए नजर आएंगे। एक इंटरव्यू के दौरान नानी ने द पैराडाइज़ की तुलना मैड मैक्स फिल्म से करने पर चुप्पी तोड़ी थी।

कब रिलीज होगी फिल्म

नानी के अलावा फिल्म में श्रीनिधि शेट्टी भी लीड रोल में नजर आएंगी। शैलेश कोलानू द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस एक्टर को इस नए अवतार में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article