Hi Nanna Box Office Collection Day 4: साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर नानी (Nani) और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की नई फिल्म 'हाय नन्ना' (Hi Nanna) 7 दिसंबर के दिन रिलीज हुई थी। ऑडियंस और फिल्म क्रिटिक्स की ओर से 'हाय नन्ना' को शानदार रिव्यू मिले थे। इस फिल्म में नानी और मृणाल ठाकुर की केमिस्ट्री को भी फैन्स ने खूब पसंद किया है। शानदार रिव्यू मिलने के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी खासी कमाई कर रही है। 'हाय नन्ना' के चौथे दिन यानी रविवार के कलेक्शन में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। आइए देखें इस फिल्म ने 4 दिनों में कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
शौरयुव के निर्देशन में बनी फिल्म 'हाय नन्ना' को खूब सराहना मिली है। फिल्म में नानी और मृणाल ठाकुर की केमिस्ट्री और इसमें जो इमोशनल सीन्स फिल्माए गए हैं उनकी काफी तारीफ की जा रही है। 'हाय नन्ना' के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने चौथे दिन 8.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इन नंबर को देख निर्माताओं की खुशी का ठिकाना नहीं है। बता दें फिल्म ने रिलीज के दिन केवल 4.9 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म के तेलुगु वर्जन को रविवार के दिन 61 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी मिली थी।
इतना ही 'हाय नन्ना' के तेलुगु वर्जन को आज सुबह के शोज में 72% की ऑक्यूपेंसी मिली है। ये फिल्म तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज हुई है। इस फिल्म ने दुनिया भर में 4 दिनों के अंदर 27.9 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। उम्मीद की जा रही है कि ये 50 करोड़ रुपये के क्लब में जल्दी ही शामिल हो जाएगी।
