एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी साउथ के साथ-साथ टीवी जगत में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं। पिछले कुछ समय से हंसिका मोटवानी काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस की एक्स भाभी ने उनपर ( हंसिका मोटवानी) और उनकी मां के खिलाफ घरेलू हिंसा से जुड़ा है मामला दर्ज करवाया था। अब जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी भाभी के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और 27 लाख रुपये की मांग की है।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार यानी 3 अप्रैल को एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और उनकी मां ज्योति मोटवानी द्वारा दायर याचिका पर नोटिस जारी की है। अब इस मामल को लेकर 03 जुलाई को सुनवाई होने वाली है। एक्ट्रेस की एक्स भाभी मुस्कान जेम्स के कहने पर धारा 498-ए के तहत क्रूरता के आरोपों में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
मां-बेटी के खिलाफ दर्ज हुई थी इतनी धाराएं
रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस की भाभी मुस्कान ने एक्ट्रेस और उनकी मां पर IPC की क्रूरता (धारा 498-ए), आपराधिक धमकी (धारा 506), जानबूझकर अपमान (धारा 504) और चोट पहुंचाने (धारा 323) के आरोपों के तहत मामला दर्ज करवाया था। एक्ट्रेस ने ये भी आरोप लगाया है कि उनके ससुराल वाले कुछ-कुछ समय में महंगे गिफ्ट की मांग करते थे और उनके साथ घरेलू हिंसा भी करते थे। जिसके कारण उन्हें गंभीर तनाव हुआ और बेल्स पाल्सी की बीमारी हो गई।
कब हुई थी कपल की शादी
हंसीका मोटवानी ने पैसे की मांग करते हुए कहा है कि उनके पैसे का इस्तेमाल वेडिंग प्लानर्स को भुगतान करने के लिए किया गया था, लेकिन उन्हें अभी भी पैसे वापस नहीं मिले हैं। मुस्कान नैन्सी जेम्स और प्रशांत मोटवानी की शादी 18 मार्च 2021 को हुई थी, हालांकि, 2022 से दोनों अलग हो गए थे।
