साउथ मूवीज

Globe Trotter: एसएसएमबी 29 से सामने आया पृथ्वीराज सुकुमारन का धांसू लुक, 'कृष 3' से हुई तुलना

Prithviraj Sukumaran SSMB29 First Look:डायेरक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) के डायरेक्शन में बन रही साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) की फिल्म ग्लोब ट्रॉटर (Globe Trotter) से पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) का पहला लुक सामने आ गया है। इस लुक को देखने के बाद एक्टर की जंमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

Prithviraj Sukumaran SSMB29 First Look

Image Source: SS Rajamouli/ X

Prithviraj SukumaranSSMB29 First Look: फेमस डायेरक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने अपनी अपकमिंग फिल्म ग्लोब ट्रॉटर (Globe Trotter) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि मेकर्स फिल्म ग्लोब ट्रॉटर से एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) का पहला लुक जारी करने वाले हैं। मेकर्स ने अपना ये वादा पूर कर दिया है। फिल्म से पृथ्वीराज सुकुमारन का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। पृथ्वीराज सुकुमारन का लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। तो चलिए जानते हैं पृथ्वीराज सुकुमारन के लुक में क्या खास बात है।

पृथ्वीराज सुकुमारन का पहला लुक हुआ आउट

पृथ्वीराज सुकुमारन एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्म ग्लोब ट्रॉटर को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह एक्टर का फिल्म से सामने आया पहला लुक हैं। मेकर्स ने ग्लोब ट्रॉटर से पृथ्वीराज सुकुमारन का पहला लुक शेयर करके सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फिल्म के इस पोस्ट में पृथ्वीराज सुकुमारन व्हीलचेयर पर बैठे नजर आ रहे हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन के इस नए अवतार को देखने के बाद लोग बस देखते ही रह गए। इस पोस्टर के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन के रोल का भी खुलासा हो गया है। महेश बाबू की इस फिल्म में पृथ्वीराज एक दमदार एंटागोनिस्ट कुंभा (Kumbha) बनकर लोगों के होश उड़ाने वाले हैं। इस लुक को देखने के बाद एक्टर के फैंस खुशी से झूम उठे हैं। आपको बता दें कि महेश बाबू और एसएस राजामौली ने पृथ्वीराज सुकुमारन के इस लुक को अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है।

यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

फिल्म ग्लोब ट्रॉटर से सामने आए पृथ्वीराज सुकुमारन के लुक पर सोशल मीडिया पर यूजर्स रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। कोई इसकी तुलना बॉलीवुड फिल्म से कर रहा है, तो कोई इस हॉलीवुड से मैच करता नजर आया। इसके अलावा कई यूजर्स ने इस लुक काफी दमदार बताया है। एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म SSMB29 में पृथ्वीराज सुकुमारन, महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी अहम रोल में हैं। फिल्म से सामने आए पृथ्वीराज सुकुमारन से लुक को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें बताएं।

लेटेस्ट न्यूज

Abhay
Abhay Author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article