साउथ मूवीज

Game Changer Release Date: कंफर्म हुई गेम चेंजर की रिलीज डेट, 20 दिसंबर को दस्तक देगी फिल्म

Game Changer Release Date: गेम चेंजर के संगीत निर्देशक थमन ने हाल ही में पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है। थमन ने पोस्ट में लिखा-गेम चेंजर के बैकग्राउंड स्कोर पर काम 1 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। फिर ये फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का इंतजार फैंस बेस्रबी से कर रहे हैं।

Image

Game Changer Release Date

Game Changer Release Date: राम चरण की फिल्म गेम चेंजर का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के रिलीज को लेकर कई अफवाहे हो रही थी। जिस कारण ये फिल्म चर्चा में बनी हई है। अब थमन ने फैंस का इंतजार खत्म कर दिया है। हाल ही में थमन ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। जिस कारण फैंस के बीच खुशी का माहौल है। अब बस फैंस रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं।

गेम चेंजर के संगीत निर्देशक थमन ने हाल ही में पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है। थमन ने पोस्ट में लिखा-गेम चेंजर के बैकग्राउंड स्कोर पर काम 1 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। फिर ये फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का इंतजार फैंस बेस्रबी से कर रहे हैं। अब ये खबर सुनकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है।

ये सितारे भी आएंगे नजर

निर्देशक शंकर की 'गेम चेंजर' से फैंस को काफी उम्मीद है। पहली बार राम चरण के साथ कियारा आडवाणी नजर आने वाली है। फैंस कियारा के साथ राम चरण को देखने के लिए बेताब है। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन से होने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार एक्टर राम चरण इस फिल्म में डबल किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एसजे सूर्या, जयराम, अंजलि, सुनील, समुथिरकानी, नासर और श्रीकांत भी शामिल हैं।

वरुण धवन और राम चरण की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जमकर क्लैश होने वाला है। बता दें वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन 25 दिसंबर 2024 को क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो रही है। वही इसके पांच दिन पहले राम चरण की फिल्म रिलीज हो रही है। बेबी जॉन को ज्योति देशपांडे, मुराद खेतानी, एटली और प्रिया डायरेक्ट कर रहे हैं। वही ऐसी अफवाहें है कि 'वेलकम 3' (वेलकम टू द जंगल) इस साल 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है, लेकिन अभी तक इसकी रिलीज डेट की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही 'सितारे जमीं पर' की शूटिंग पूरी हो गई है। ये फिल्म भी 25 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाली है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article