Trailer of kalki ad 2898: प्रभास और दीपिका पादुकोण अपने आने वाली फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। नाग अश्विन की कल्कि 2898 AD का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। कल्कि 2898 AD इस साल की सबसे प्रतीक्षित रिलीज में से एक है और इंडस्ट्री की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। जिस कारण फैंस को इस फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीद है। आइए जानते हैं फैंस का क्या रिएक्शन है।
कल्कि 2898 AD में अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी भी मुख्य भूमिका में हैं। अब फैंस बस इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। कल्कि 2898 एडी तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़, मलयालम और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज हो रही है।
लुक्स ने बनाया दीवाना
दिलचस्प बात यह है कि यह विज्ञान-फाई फिल्म दीपिका की मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ पीकू और आरक्षण के बाद तीसरी फिल्म है। हाल ही में इस फिल्म से दीपिका का नया लुक सामने आया था जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया। अब सभी की निगाहें कल्कि 2898 एडी की रिलीज पर टिकी हैं। फैंस ट्रेलर के बाद अब फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कल्कि 2898 AD 27 जून को रिलीज होने वाली है। फैंस को इस फिल्म से बहुत उम्मीद है क्योंकि इस फिल्म में एक साथ कई बड़े सितारे एक साथ नजर आने वाले है। अब देखना होगा कि फिल्म फैंस की उम्मीदों को पूरा कर पाती है कि नहीं।
