साउथ मूवीज

Exclusive: कुछ महीनों की डेटिंग के बाद अलग हुए Dhanush-Mrunal Thakur, ब्रेकअप की खबर ने फैंस को किया इमोशनल

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 20, 2026, 09:02 AM IST

Dhanush-Mrunal Thakur Breakup: एक्टर धनुष और मृणाल ठाकुर के अफेयर को लेकर अभी हाल ही में Filmfare की नई रिपोर्ट सामने आई है। Filmfare की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों अलग हो गए हैं।

Image

धनुष-मृणाल ठाकुर का हुआ ब्रेकअप (Image Source: Chat GPT)

Dhanush-Mrunal Thakur Breakup: साउथ स्टार एक्टर धनुष (Dhanush) और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की जोड़ी कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। कुछ महीने पहले धनुष और मृणाल ठाकुर के अफेयर की खबरें सामने आई थी। इसके बाद शादी को लेकर भी अफवाह उड़ी थी। लेकिन धनुष और मृणाल ठाकुर ने इन खबरों को लेकर कोई खास रिएक्शन नहीं दिया। अब इन सब के बीच धनुष और मृणाल ठाकुर के अफेयर को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में मृणाल ठाकुर और धनुष के रिश्ते को लेकर नया खुलासा किया गया है।

मृणाल ठाकुर-धनुष का हुआ ब्रेकअप

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और एक्टर धनुष एक बार फिर से अपने अफेयर की खबरों की वजह से चर्चा में हैं। मृणाल ठाकुर और धनुष के अफेयर की खबरों को लेकर नया अपडेट सामने आया है। Filmfare की रिपोर्ट के मुताबिक कई महीनों से धनुष और मृणाल ठाकुर के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब खबर है कि दोनों अलग हो गए हैं। सोर्स के मुताबिक, धनुष और मृणाल ने ब्रेकअप करने का फैसला किया है। हालांकि, दोनों के अलग होने की वजह अभी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि पिछले कई महीनों से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में थीं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी कभी इन खबरों पर खुलकर कुछ नहीं कहा। लेकिन इंडस्ट्री के इवेंट्स में दोनों का साथ दिखना और उनकी बातचीत अक्सर फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचती रही।

कब उड़ी थी अफेयर की हवा?

मृणाल ठाकुर और धनुष के अफेयर की चर्चा तब शुरू हुई जब दोनों फिल्म सन ऑफ सरदार 2 के प्रीमियर में पहुंचे थे, जिसमें मृणाल ठाकुर लीड रोल में नजर आई थीं। इवेंट में धनुष की मौजूदगी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही और फैंस ने इसे मृणाल के लिए उनके सपोर्ट के तौर पर देखा। इसके बाद डेटिंग की अफवाहें और तेज हो गई थीं। इतनी चर्चाओं के बाद भी दोनों ने कभी आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते की पुष्टि की।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article