साउथ मूवीज

Naga Chaitanya की सगाई के बीच एक्स पत्नी Samantha Ruth Prabhu ने किया पोस्ट, Heart Broken इमोजी सहित लिखी ये बात

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की डेटिंग की खबरें पिछले काफी समय से चर्चा में है। अब कहा जा रहा है कि 8 अगस्त को उनकी सगाई है। हाल ही में सामंथा रूथ प्रभु ने विनेश के रिटायरमेंट के बारे में एक पोस्ट को रीपोस्ट करके देश की भावनाओं को व्यक्त किया। भावनाओं को शब्दों में बयां करना मुश्किल था इसलिए सामंथा रूथ प्रभु ने एक दिल टूटने वाली इमोजी शेयर किया है।

Image

Samantha Ruth Prabhu post

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की डेटिंग की खबरें पिछले काफी समय से चर्चा में है। अब 8 अगस्त को कपल ने सगाई कर लिया है। सगाई के बाद वे जल्द ही शादी भी कर लेंगे। नागा चैतन्य ने सगाई के बाद फैंस को ये गुड न्यूज भी शेयर की है। इसी बीच सामंथा रूथ प्रभु ने एक स्टोरी शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या शेयर किया है।

2024 पेरिस ओलंपिक भारत के लिए कुछ खास नहीं रहे हैं। पहलवान विनेश फोगट को 50 किलोग्राम कुश्ती मुकाबले में अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया। एथलीट 100 ग्राम से चूक गई, जिसके कारण उसे अयोग्य घोषित कर दिया गया। खबर सामने आने के बाद कई हस्तियां विनेश के समर्थन में आगे आईं। वही अब विनेश फोगट ने कुश्ती कैरियर को अलविदा कहने का फैसला किया है।

Samantha Ruth Prabhu post

Samantha Ruth Prabhu post

दिल टूटने वाली इमोजी

सामंथा रूथ प्रभु ने विनेश के रिटायरमेंट के बारे में एक पोस्ट को रीपोस्ट करके देश की भावनाओं को व्यक्त किया। भावनाओं को शब्दों में बयां करना मुश्किल था इसलिए सामंथा रूथ प्रभु ने एक दिल टूटने वाली इमोजी शेयर किया है।

जल्द होगी कपल की शादी

नागा चैतन्य और शोभिता को इसके पहले साथ में छुट्टियां मनाते हुए देखा गया था। बता दें दोनों को लंदन में घूमते हुए और वाइन-टेस्टिंग सेशन का आनंद लेते हुए एक साथ देखा गया था। इसके अलावा एक जैसे बैकग्राउंड वाली उनकी कई तस्वीरें वायरल भी हुई थी। नागा चैतन्य ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी पूर्व पत्नी के साथ सभी तस्वीरें हटा दी हैं। इसके अलावा रिपोर्ट्स बताती हैं कि नागा चैतन्य और शोभिता 2024 के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article