साउथ मूवीज

Double iSmart Twitter Review: Ram Pothineni की एंट्री ने जीता फैंस का दिल, जाने दर्शकों को कैसी लगी Sanjay Dutt की फिल्म

Double iSmart Twitter Review: साल 2019 में आई फिल्म आईस्मार्ट शंकर (ISmart Shankar) से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले राम पोथिनेनी (Ram Pothineni) एक बार फिर पर्दे पर शानदार धमाल मचा रहे हैं। बता दें आज यानी 15 अगस्त को पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी फिल्म डबल आईस्मार्ट रिलीज हो गई है।

Image

Double iSmart Twitter Review

Double iSmart Twitter Review: साल 2019 में आई फिल्म आईस्मार्ट शंकर (ISmart Shankar) से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले राम पोथिनेनी (Ram Pothineni) एक बार फिर पर्दे पर शानदार धमाल मचा रहे हैं। बता दें आज यानी 15 अगस्त को पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी फिल्म डबल आईस्मार्ट रिलीज हो गई है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में संजय दत्त विलेन का किरदार निभा रहे हैं। आइए जानते हैं कि दर्शकों को डबल आईस्मार्ट कैसी लग रही है।

5 भाषा में हुई रिलीज

पुरी जगन्नाध ने 'डबल आईस्मार्ट' को लिखा है और डायरेक्ट भी किया है। साथ ही उन्होंने चार्मी कौर के साथ मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस भी किया है। म्यूजिक मणि शर्मा का है। इसे तेलुगू के अलावा हिंदी, कन्नड़, तमिल और मलयालम भाषा में रिलीज किया गया है। फिल्म का एक छोटा सा वीडियो डालते हुए एक यूजर ने कहा- वह हमारे लिए भगवान से भी बढ़कर है। फिल्म को फैंस से मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे हैं। कुछ ने इसे 'ब्लॉकबस्टर' कहा और उम्मीद की कि फिल्म पुरी और राम दोनों के लिए 'वापसी' है। हालांकि कुछ लोग को फिल्म निराश कर रही है।

इन जगहों पर शूट हुई फिल्म

राम पोथिनेनी की डबल आईस्मार्ट फिल्म को थाईलैंड, हैदराबाद और मुंबई में शूट किया गया है। सीक्वल में संजय दत्त 'बिग बुल' के रूप में एक शक्तिशाली रोल निभा रहे हैं। साथ ही राम पोथिनेनी का किरदार फैंस का दिल जीत रहा है। इसके साथ ही आज साउथ की 7 फिल्में रिलीज हुई है। अब देखना होगा कि डबल आईस्मार्ट अपना जलवा दिखा पाती है कि नहीं और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर पाती हैं कि नहीं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article