साउथ मूवीज

तलाक के बाद परिवार को छोड़ किराए के घर में रह रहे रवि मोहन? चौंकाने वाला बयान देकर मचाई सनसनी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 26, 2025, 05:07 PM IST

रवि मोहन रूमर्ड गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा में बने हुए है। अब एक्टर ने हाल ही में एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसे लेकर लोगों को लग रहा है कि एक्टर जल्द ही किराए के घर में रहने वाले हैं। आइए जानते हैं कि इवेंट के दौरान एक्टर ने क्या कहा।

Image

Ravi Mohan

रवि मोहन इन दिनों प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। लंबे समय से ऐसी अफवाहे है कि एक्टर सिंगर से थेरेपिस्ट बनी केनीशा फ्रांसिस को डेट कर रहे हैं। इन सबके बीच हाल ही में एक्टर 3BHK के प्री-रिलीज इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान एक्टर ने ऐसा बयान दिया जो चर्चा का विषय बन गया है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने ऐसा क्या कहा है। रवि मोहन ने फिल्म 3BHK की थीम को लेकर बाते कही और बताया कि वह इससे कितना जुड़ाव महसूस करते हैं। एक्टर ने बताया कि फिल्म देखकर उन्हें ऐसा लगा जैसे वह अपनी असल जिंदगी देख रहे हैं क्योंकि अब वह भी किराए के घर में रहते हैं।

जल्दी ही जोड़ने की संभव

एक्टर ने कहा-"मैं पहले कभी किराए के घर में नहीं रहा। मेरे जन्म के बाद से यह एकमात्र घर है जो मेरा है। अब मैं उन्हीं घरों में से एक में रह रहा हूं। इसलिए हमारे लिए बहुत जल्दी ही कई चीजो को आपस में जोड़ना संभव हो गया। यह फिल्म मेरे लिए प्रेरणा रही है और इसने मुझे अपनी जिंदगी को फिर से जीने में मदद की है। इसने मुझे ऐसा महसूस कराया कि मैं वास्तविक जीवन में वापस जा रहा हूँ।"

केनीशा फ्रांसिस के म्यूजिक वीडियो में किया कैमियोतलाक के बाद परिवार को छोड़ किराए के घर में रह रहे रवि मोहन? चौंकाने वाला बयान देकर मचाई सनसनी

रवि मोहन हाल ही में अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ उनके नए रिलीज हुए गाने एंड्रम इंड्रम की सक्सेस पार्टी में शामिल हुए थे। केनीशा फ्रांसिस ने इवेंट की कुछ तस्वीरें शेयर कीं थी, जिसमें एक्टर को उन्हें अपने करीब से पकड़े हुए देखा जा सकता है। रवि मोहन ने केनीशा के नए म्यूजिक वीडियो एंड्रम इंड्रम में भी एक दमदार कैमियो भूमिका निभाई है।

End of Article