साउथ मूवीज

Devara Part 1: जूनियर एनटीआर की पत्नी का रोल निभाएगी ये हसीना, नाम जानकार होगी खुशी

Shruti Marathe in Devara Part 1: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टरजूनियर एनटीआर (Jr. NTR) की आने वाली फिल्म 'देवरा-पार्ट 1' (Devara Part 1) में एक हसीना की एंट्री हुई है। इस फिल्म में उस अदाकारा को जूनियर एनटीआर की पत्नी का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। आइए जानें कौन है वो?

Image

Junior NTR

Shruti Marathe in Devara Part 1: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) की अपकमिंग फिल्म 'देवरा-पार्ट 1' (Devara Part 1) का इंतजार हरकोई कर रहा है। फिल्म को लेकर आए दिन नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। जूनियर एनटीआर उन एक्टर्स में से एक जिनकी लोकप्रियता केवल साउथ में ही नहीं बल्कि हिंदी दर्शकों के बीच भी है। हाल ही में फिल्म 'देवरा' को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में जूनियर एनटीआर की पत्नी का किरदार निभाने के लिए एक्ट्रेस श्रुति मराठे को मेकर्स ने ऑनबोर्ड लिया है।

हाल ही एक स्टार मराठी पोर्टल से बात करते हुए श्रुति मराठे ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि उन्हें फिल्म 'देवरा-पार्ट 1' में जूनियर एनटीआर की पत्नी का किरदार ऑफर हुआ है। श्रुति मराठे के फैन्स उनके लिए बेहद खुश हैं क्यों एक्ट्रेस को नया रोल मिला है। लोग इस समय जूनियर एनटीआर और श्रुति मराठे की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने के बाद बेकरार हैं। 'देवरा' इस साल 10 अक्टूबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रिपोर्ट्स की मानें तो देवरा की टीम हैदराबाद में शूटि खत्म करने के बाद गोवा में अगला शेड्यूल शुरू करेगी।

बता दें जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' से बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर साउथ डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में सैफ अली खान और प्रकाश राज सहित कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म की रिलीज को लेकर सभी लोग बेताब हैं। यह पहली बार होगा जब जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article