साउथ मूवीज

डाकू महाराज के नंदमुरी बालकृष्ण को मिला पद्म भूषण, जूनियर एनटीआर-चिरंजीवी सहित इन सितारों ने दी बधाई

गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले 25 जनवरी को नंदमुरी बालकृष्ण को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इस बात को सुनकर नंदमुरी बालकृष्ण के फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। वहीं साउथ सिनेमा के सितारे उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि साउथ सितारे नंदमुरी को कैसे बधाईयां दे रहे हैं।

Image

Nandamuri Balakrishna

गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले 25 जनवरी को नंदमुरी बालकृष्ण को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इस बात को सुनकर नंदमुरी बालकृष्ण के फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। वहीं जूनियर एनटीआर, चिरंजीवी सहित अन्य सितारे भी नंदमुरी बालकृष्ण बधाई दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि सितारे नंदमुरी बालकृष्ण को कैसे बधाई दे रहे हैं। चलिए जानते हैं विस्तार से।

कल्याणराम नंदमुरी ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए एनबीके को बधाई दी है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-पद्म भूषण पुरस्कार प्राप्त करने पर मेरे बाबाई नंदमुरी बालकृष्ण गारू को हार्दिक बधाई। यह सम्मान सिनेमा की दुनिया में आपके असाधारण योगदान और समाज की सेवा में आपके प्रयासों की सच्ची मान्यता है।"

जूनियर एनटीआर ने दी बधाई

हाल ही में जूनियर एनटीआर ने अपने एक्स हैंडल पर एक प्यारा सा नोट शेयर किया है। इस नोट को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा-"बाला बाबई को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई। यह सम्मान सिनेमा में आपके अद्वितीय योगदान और आपकी सार्वजनिक सेवा का प्रमाण है।" चिरंजीवी ने नंदमुरी बालकृष्ण, अजित कुमार और अनंत नाग को भी पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी।

चंद्रबाबू नायडू ने भी एक्टर को बधाई दी है। बता दें उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- तेलुगू सिनेमा के दिग्गज नंदमुरी को पद्म भूषण से सम्मानित करने की बधाई। महान एनटीआर गारू की विरासत को कायम रखते हुए, आपने सिनेमा, राजनीति और परोपकार में उत्कृष्टता हासिल की है। आपके जनकल्याण समर्पण को भी सभी जानते हैं। यह एक सच्चे आइकन और दयालु नेता के लिए एक सम्मान है।"

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article