साउथ मूवीज

Dadasaheb Phalke Biopic: जूनियर एनटीआर ने आमिर खान की वजह से छोड़ी एसएस राजामौली की फिल्म, एक्टर को पसंद नहीं आई ये बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 10, 2025, 02:13 PM IST

JR NTR Dadasaheb Phalke Biopic: डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) को लेकर खबर थी कि वो दादासाहेब फाल्के (Dadasaheb Phalke) बनाने जा रहे हैं। इसमें जूनियर एनटीआर (Jr NTR) अहम रोल में होंगे लेकिन जूनियर एनटीआर ने इस फिल्म से हाथ खींच लिए हैं और इसकी वजह भी सामने आ गई है।

Image

Image Source: IMDb

JR NTR Dadasaheb Phalke Biopic: फेमस डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एसएस राजामौली की फिल्मों से जुड़े एक के बाद एक अपडेट भी सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि एसएस राजामौली दादासाहेब फाल्के (Dadasaheb Phalke) की बायोपिक बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर (Jr NTR) अहम रोल में नजर आने वाले हैं। लेकिन अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि जूनियर एनटीआर फिल्म से बाहर हो गए हैं। अब इसकी वजह भी सामने आ गई है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

आमिर खान की वजह से बाहर हुए जूनियर एनटीआर?

काफी समय से खबरें आ रही थीं कि एसएस राजामौली भारतीय सिनेमा के जनक दादासाहेब फाल्के पर जूनियर के साथ एक फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। लेकिन अब जूनियर एनटीआर फिल्म से बाहर हो गए हैं। जिसके बाद Bollywood Hungama रिपोर्ट सामने आ रही है। खबर के मुताबिक, जूनियर एनटीआर ने इस फिल्म से किनारा कर लिया है। सुनने में आया है कि जूनियर एनटीआर को ये बात पसंद नहीं आई कि फिल्म को राजामौली नहीं, बल्कि उनके बेटे कार्तिक (Karthik Rajamouli) डायरेक्ट करेंगे। इसके अलावा, जूनियर एनटीआर का ये भी मानना है कि जब आमिर खान (Aamir Khan) पहले से ही दादासाहेब फाल्के पर फिल्म बना रहे हैं, तो उसी टॉपिक पर दूसरी फिल्म करने का कोई मतलब नहीं। इस खबर के सामने आने के बाद जूनियर एनटीआर के फैंस काफी हैरान नजर आ रहे हैं।

आमिर खान इस डायरेक्टर के साथ कर रहे काम

कुछ दिनों पहले खबरें सामने आई थी आमिर खान फेमस डायरेक्टर राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) के साथ दादासाहेब फाल्के पर बेस्ड एक फिल्म बानने की तैयारी कर रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद बी-टाउन में हलचल तेज हो गई थी। जूनियर एनटीआर के दादासाहेब फाल्के की बायोपिक से बाहर होने पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article