चियान विक्रम की फिल्म "तंगलान" आज हिंदी भाषा में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे है। बता दें ये फिल्म दूसरे भाषाओं में 15 अगस्त को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की थी। बता दें चियान विक्रम की फिल्म "तंगलान" कर्नाटका के कोलार गोल्ड फील्ड्स में काम करने वाले खनिकों के जीवन पर आधारित है। अब इस फिल्म की रिलीज के बाद फैंस और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।
इस फिल्म को पा. रंजीत ने डायरेक्ट किया है। तंगलान को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पांस मिला था। अब देखना होगा कि हिंदी भाषा में दर्शाकों से इस फिल्म को कैसा रिस्पांस मिलता है। तंगलान केजीएफ की असली कहानी को बताती फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड पर 100 करोड़ की कमाई की थी। फैंस ने एक्टर चियान विक्रम की एक्टिंग को काफी पसंद किया था।
15 अगस्त को साउथ की 7 फिल्म रिलीज हुई थी, लेकिन इस फिल्म ने सबसे जबरदस्त कमाई की थी। बता दें इस फिल्म ने 26 करोड़ की कमाई के साथ ही अपना खाता खोला था। चियान विक्रम की फिल्म "तंगलान"ने स्त्री2 को भी कड़ी टक्कर दी थीा दोनों फिल्म एक ही दिन रिलीज हुई थी। वही हिंदी भाषा में इस फिल्म के लिए राह देख रहे फैंस का आज इंतजार खत्म हो गया है। आज ये फिल्म सिनेमाघरों पर रिलीज हो गई है।
ये सितारे आए थे नजर
पा. रंजीत द्वारा निर्देशित "तंगलान" में चियान विक्रम के अलावा मालविका मोहनन भी नजर आईं हैं। ये फिल्म 15 अगस्त 2024 को तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में दुनिया भर में रिलीज हुई थी। अब यह हिंदी में 6 सितंबर को रिलीज हो गई है। फिल्म का संगीत जी.वी. प्रकाश कुमार ने कंपोज किया है।
