साउथ मूवीज

Atlee अपनी आने वाली फिल्म में करेंगे डबल धमाका, सुपरस्टार रजनीकांत के साथ भाईजान भी आएंगे नजर

साउथ सिनेमा के निर्देशक एटली ने पिछले साल शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' बनाई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। अब वो ही निर्देशक दूसरे खान के साथ फिल्म बनने वाले है। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म सलमान खान के साथ-साथ रजनीकांत भी नजर आने वाले है। इस फिल्म का अब फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।

Image

Atlee

साउथ सिनेमा के निर्देशक एटली ने पिछले साल शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' बनाई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। अब वो ही निर्देशक दूसरे खान के साथ फिल्म बनने वाले है। बता दें एटली अपनी अगली फिल्म सलमान खान के साथ लाने जा रहे हैं, जिसमें सुपरस्टार रजनीकांत भी नजर आएंगे। दोनों सितारों के साथ बातचीत चल रही है। यह फिल्म सन पिक्चर्स के बैनर तले निर्मित होगी।

बीते कुछ समय से ऐसी खबर आ रही थी एटली दोबारा से कुछ धमाला मचाने वाले हैं, जिसमें इस बार सलमान खान नजर आने वाले हैं, लेकिन रंजनीकांत को लेकर कोई खबर नहीं थी। लेकिन अब ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में डबल धमाल होगा क्योंकि रंजनीकांत के साथ-साथ सलमान खान भी नजर आने वाले हैं। इस खबर के सामने आते ही सलमान खान के फैंस काफी खुश हैं।

'सिकंदर' को लेकर काफी बिजी

रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान को एटली का आइडिया पसंद आ गया है। दोनों फिल्म की स्क्रिप्ट को लॉक करने के लिए तैयार हैं।अब बस कुछ दिनों में फिल्म को लेकर काम शुरू हो जाएगा। सलमान खान अभी अपनी आने वाली फिल्म 'सिकंदर' को लेकर काफी बिजी है। बता दें दर्शक इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है।

इस फिल्म में नजर आएंगे सलमान

सलमान खान और ए.आर. मुरुगदॉस की जोड़ी पहली बार साथ काम कर रही है। इसके अलावा, रश्मिका मंदाना के साथ सलमान खान की नई जोड़ी भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। अब देखना होगा कि एटली के साथ सलमान की फिल्म की शूटिंग कब शुरू होती है और कब ये फिल्म रिलीज होती है। एटली पहले अल्लू अर्जुन के साथ एक फिल्म बनाने वाले थे। दोनों फिल्म के लिए तैयार भी थे। लेकिन, रिपोर्ट्स के मुताबिक वित्तीय विवादों के चलते अल्लू ने एटली की फिल्म से दूरी बना ली और उनकी जगह भाईजान ने ले ली।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article