साउथ मूवीज

अर्जुन सरजा की बेटी अंजना ने की लॉन्ग-टर्म ब्वॉयफ्रेंड से सगाई, 13 साल की उम्र में एक्टर की लाडली को हुआ था प्यार

तमिल एक्ट्रेस ऐश्वर्या अर्जुन की छोटी बहन अंजना ने अपने लॉन्ग-टर्म ब्वॉयफ्रेंड से सगाई कर ली है। फैंस इन तस्वीरों को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।अर्जुन सरजा की छोटी बेटी अंजना अर्जुन की सगाई इटली के लेक कोमो में हुई है। अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Image

Arjun Sarja's daughter

साउथ के जाने-माने एक्टर अर्जुन सरजा की बेटी अंजना ने सगाई कर ली है। जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार अर्जुन सरजा की छोटी बेटी अंजना अर्जुन की सगाई इटली के लेक कोमो में हुई है। अंजना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ तस्वीरें शेयर की है। फोटो में नजर आ रहा है कि उनके 13 साल पुराने बॉयफ्रेंड इसायाह घुटनों के बल बैठकर उन्हें प्रपोज कर रहे हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

इस खास दिन अंजना के फिऑन्से ने बेज रंग का सूट कैरी किया है। वही अंजना ने सफेद और गुलाबी रंग का गाउन पहना है। जिसमें वो बहुत प्यारी लग रही हैं। एक तस्वीर में अंजना अपनी उंगली में बड़ी हीरे की अंगूठी पहने हुए और गुलाबी रंग का खूबसूरत गाउन में नजर आ रही हैं। एक दूसरी तस्वीर में दोनों कपल को फूलों के बीच टहलते हुए नजर आ रहा हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए अंजना ने लिखा- “बिल्कुल, हां 13साल बाद।” जिसके बाद चल रहा है कि एक्टर की बेटी 13 सालों से रिलेशनशिप में थी। अंजना अभी 26 साल की और 13 की उम्र में उनको प्यार हुआ था।

पिता के शो में हुई थी कपल की मुलाकात

अर्जुन सरजा की बड़ी बेटी ऐश्वर्या अर्जुन हाल ही में शादी के बंधन में बंधी थी। उन्होंने जून 2024 में उमापति रमैया से शादी की थी।चेन्नई के योग अंजनेयार मंदिर में उनकी शादी हुई थी। दोनों की मुलाकात तमिल रियलिटी शो सर्वाइवर तमिल के सेट पर हुई थी, जिसे खुद अर्जुन सरजा ने होस्ट किया था।

क्या करती हैं अंजना

अंजना सरजा SARJAA की संस्थापक और सीईओ हैं। 26 वर्षीय डिजाइनर और उद्यमी ने हैदराबाद में अपने बैग की लाइन के साथ अपनी शुरुआत की, जो पौधों और फलों से बनते है। ये बैग काफी कीमत में बिकते हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article