साउथ मूवीज

Amala Paul के घर आया नन्हा मेहमान, ससुराल वालों ने किया ऐसा शानदार स्वागत

Amala Paul Blessed with Baby Boy: अभिनेत्री अमला पॉल ( Amla Paul) और जगत देसाई( Jagat Desai) के घर नन्हा मेहमान आया है। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है, अमला 11 जून को माँ बनी है। इसकी खुशी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए साझा की है।

Image

Amala Paul Blessed with Baby Boy

Amala Paul Blessed with Baby Boy: तमिल अभिनेत्री अमला पॉल( Amla Paul) की खुशियां इन दिनों सातवें आसमान पर है। एक्ट्रेस के घर नन्हा मेहमान आया है, जिसकी खुशी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के सहारे साझा की हैं। अमला पॉल ने बेटे को जन्म दिया है जिसकी पहली झलक फैंस को दिखाई है। एक वीडियो साझा करते हुए अमला ने बेटे के आने की खुशी को जाहिर किया है। इस वीडियो के बाद फैंस की बधाई का ताता लगा हुआ है। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलक

अभिनेत्री अमला पॉल ( Amla Paul) और जगत देसाई( Jagat Desai) के घर नन्हा मेहमान आया है। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है, अमला 11 जून को माँ बनी है। इसकी खुशी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए साझा की है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, "यह एक लड़का है। 11.06.24 को जन्मे हमारे छोटे चमत्कार "इलाई" से मिलिए"। वीडियो में अभिनेत्री अमाला पॉल और उनके पति पहली बार बच्चे के साथ अपने घर में प्रवेश करते हुए दिखाई दिए। घर को गुब्बारों से सजाया गया था और कपल उत्साह में देख रहे थे। अमला के परिवार वालों ने धूम-धाम से बच्चे का स्वागत किया है।

फिलहाल, दंपति ने बच्चे की तस्वीर को निजी रखने और सोशल मीडिया पर लोगों की नजरों से दूर रखने का फैसला किया है। घोषणा के बाद, कई लोगों ने कपल को बधाई देते हुए पोस्ट किया है। वही कॉमेंट सेक्शन में सभी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि अमला और जगत देसाई की शादी 5 नवंबर 2023 को हुई थी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article