साउथ मूवीज

Allu Arjun की मुश्किलें बढ़ी, पुष्पा 2 भगदड़ मामले में कोर्ट ने एक्टर को भेजा समन

Pushpa 2 Stampede Case: हैदराबाद के नामपल्ली कोर्ट ने 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को समन जारी किया है। कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को 22 जून को पेश होने का आदेश दिया है।

Image

अल्लू अर्जुन की मुश्किलें बढ़ी (pic credit-instagram)

Pushpa 2 Stampede Case: स्टार एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। अल्लू अर्जुन जल्द ही फिल्म राका में नजर आने वाले हैं। इस मूवी में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में है। फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब है। इस बीच अल्लू अर्जुन को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक पुष्पा 2 (Pushpa 2) भगदड़ मामले में कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को समन भेजा है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Pushpa AKA Allu Arjun ने की Ram Charan की तारीफ, Peddi को बताया "बेमिसाल")

अल्लू अर्जुन की मुश्किलें बढ़ी

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। हैदराबाद के नामपल्ली कोर्ट ने 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ मामले में एक्टर को समन जारी किया है। कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को 22 जून को पेश होने का आदेश दिया है। यह मामला दिसंबर 2024 में हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान हुई दुखद भगदड़ से जुड़ा है, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में अल्लू अर्जुन को आरोपी नंबर 11 (A11) बनाया है, जबकि संध्या थिएटर के प्रबंधन को आरोपी नंबर 1 से 10 (A1-A10) के तौर पर नामित किया गया है। पुलिस पहले ही इस मामले में 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने इस केस में कुल 19 आरोपियों को समन जारी किया है।

क्या है पूरा मामला

'पुष्पा 2: द रूल' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान अल्लू अर्जुन अचानक से संध्या थिएटर पहुंचे थे। एक्टर की एक झलक पाने के लिए हजारों फैंस थिएटर के बाहर इकट्ठा हो गए, जिससे वहां भारी भीड़ जमा हो गई और हालात बेकाबू हो गए। पुलिस जांच में सामने आया कि थिएटर प्रबंधन ने एक्टर के आने की जानकारी पहले से पुलिस को नहीं दी थी। इसके चलते सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के इंतजाम नहीं किए जा सके। भीड़ के अचानक बढ़ने से भगदड़ मच गई, जिसमें रेवती की मौत हो गई, जबकि उनका आठ साल का बेटा श्रीतेज गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन, उनकी सिक्योरिटी टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article