राम चरण स्टारर फिल्म पेड्डी इन दिनों चारों ओर चर्चा में है। इस फिल्म में राम चरण मुख्य किरदार प्ले करते दिखाई दे रहे हैं और उनके साथ जाह्ववी कपूर-जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म पेड्डी की खास बात इसकी कहानी है जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। खबरें हैं कि फिल्म पेड्डी के लिए राम चरण ने खूब मेहनत की थी और कड़े बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरे थे। उनकी मेहनत रंग ला रही है और हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। इस लिस्ट में आब अल्लू अर्जुन का नाम भी जुड़ गया है, जो लोगों के बीच पुष्पा नाम से मशहूर हैं। अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर लम्बा-चौड़ा पोस्ट लिखकर फिल्म पेड्डी की तारीफ की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर पढ़ें ये खबर: Lag Ja Gale: 14 मई 2027 को भिड़ेंगे टाइगर श्रॉफ-लक्ष्य लालवानी, जाह्नवी कपूर भी दिखेंगी साथ)
Allu Arjun ने की फिल्म Peddi की तारीफ
अल्लू अर्जुन और राम चरण काफी अच्छे दोस्त हैं। पेड्डी में राम चरण की कड़ी मेहनत देखने के बाद अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर लम्बा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। अल्लू अर्जुन ने पेड्डी को बेमिसाल बताते हुए लिखा है, "मैं बीती रात फिल्म पेड्डी देखी और मेरे पसंदीदा राम चरण ने क्या कमाल की परफॉर्मेंस दी है। राम चरण का रॉ और जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन कमाल का है और उनके डांस मूव्स देखने वाले हैं। उन्होंने पेड्डी में कमाल का काम किया है। भाई मुझे तुम पर गर्व है। तुम हर तारीफ के हकदार हो। जगपति बाबू ने भी बेमिसाल एक्टिंग की है। मुझे जाह्नवी का काम भी काफी पसंद आया है। पेड्डी के कैप्टन ऑफ द शिप बुची बाबू को भी बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने सबसे बेस्ट काम निकलवाया है और राम चरण से गजब की एक्टिंग कराई है। पूरी टीम को मेरी तरफ से बधाई।" (टाइम्स नाउ नवभारत पर पढ़ें ये खबर: Peddi करके थक गए Ram Charan, एक्टिंग से लेंगे 3 महीने का ब्रेक)

पुष्पा AKA अल्लू अर्जुन ने की राम चरण की तारीफ, Peddi को बताया "काबिल-ए-तारीफ" (Image Source: Allu Arjun Social Media)
Peddi की ट्रोलिंग के बीच Allu Arjun ने की तारीफ
बताते चलें कि फिल्म पेड्डी को जाह्नवी कपूर की वजह से काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है। फिल्म में जाह्नवी कपूर के कुछ ऐसे सीन्स हैं, जिनमें डायरेक्टर ने उन्हें ऑब्जेक्टिफाई किया है। दर्शकों को ये पसंद नहीं आ रहा है, जिस कारण लोग ट्रोल कर रहे हैं। इस बीच अल्लू अर्जुन का ये कमाल का ट्वीट हर किसी का ध्यान खींच रहा है। माना जा रहा है कि अल्लू अर्जुन के पॉजिटिव रिव्यू से फिल्म के मेकर्स को फायदा होगा क्योंकि उनके करोड़ों फैंस हैं।
