Allu Arjun Tweet: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज होते ही ऐसा धमाका किया है कि लोग दंग रह गए हैं। आज ये मूवी बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई। फिल्म को लोग तगड़ा रिस्पॉन्स दे रहे है। बॉलीवुड और साउथ के स्टार्स भी धुरंधर 2 की खूब तारीफ कर रहे हैं। इस बीच साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का एक ट्वीट सामने आया है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है। इस ट्वीट को देखकर लोग गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
अल्लू अर्जुन ने की तारीफ
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की रिलीज के बाद फैंस दूसरे पार्ट और इसके असर की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन अब सेलिब्रिटीज की शानदार प्रतिक्रियाएं सुर्खियों में हैं। अल्लू अर्जुन ने फिल्म देखकर एक्स पर लिखा, 'अभी-अभी देखा धुरंधर 2 स्वैग के साथ देशभक्ति। एक ऐसी फिल्म जो हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी। तालियां बजाने वाले कई पल धमाका! पूरी टीम को बधाई। आर माधवन गारु और सभी कलाकारों की बेहतरीन अदाकारी.....बेहतरीन टेक्नीकल साइड। गर्व है कि रणवीर सिंह जैसा ब्रिलियंट और प्रतिभाशाली एक्टर हमारे देश में हैं, आरवीएस फायर है। आदित्य धर गारु ने तो कमाल ही कर दिया। खुशी है कि उनके जैसा फिल्ममेकर हमारे देश मे हैं। एक भारतीय… इंटरनेशनल स्वैग.. जय हिंद।' प्रीति जिंता ने स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म देखी और अर्जुन रामपाल और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के साथ फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा, 'धुरंधर 2 देखी और बस इतना कहना चाहती हूं बदला हो तो धुरंधर जैसा हो, वरना न हो। डायरेक्शन, एक्टिंग, म्यूजिक, एडिटिंग, स्टोरी, कास्टिंग और हर डिपार्टमेंट कमाल का मम्मी ने फिल्म देखने के बाद पहली बात यही कही कि वे दोबारा थिएटर में दोस्तों के साथ देखना चाहती हैं और मुझे भी बिल्कुल वैसा ही लग रहा है...'
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी धुरंधर 2
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज ने सभी वर्जन मिलाकर 50 करोड़ से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। वहीं ओपनिंग पर मूवी 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है। लोगों का ये कहना है कि दुनियाभर में फिल्म 200 करोड़ा का आंकड़ा पार कर सकती है। आप ये फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड है या नहीं हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
