Allu Arjun Birthday Celebration with Family: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन( Allu Arjun) आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। पुष्पा राज लोगों के दिलों पर छाए हुए हैं। हाल ही में आई उनकी फिल्म पुष्पा 2 ने धमाल मचा दिया था। अब फैंस को इंतजार है कि अल्लू अर्जुन अगला क्या प्रोजेक्ट लेकर आने वाले हैं। हालांकि आज उनके जन्मदिन पर फैंस को उम्मीद है कि जल्द कुछ नई खबर सुनने को मिलेगी। जन्मदिन के मौके पर उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी ने बच्चों के साथ मिलकर घर पर ही सेलिब्रेट किया। जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
अपने प्यारे पति अल्लू अर्जुन( Allu Arjun) को विश करते हुए स्नेहा रेड्डी( Sneha Reddy) ने फोटो शेयर किया है। जिसमें अल्लू बच्चों के साथ केक काट रहे हैं। फोटो में पता चल रहा है कि घर के अंदर ही यह सेलिब्रेशन चल रहा है। स्नेहा ने अपने हाथ से केक बनाया और अल्लू अर्जुन अयान और अराह के साथ मिलकर केक काट रहे हैं। यह परफेक्ट फैमिली फोटो फैंस को बहुत पसंद आ रही है। फोटो शेयर करते हुए स्नेहा रेड्डी ने लिखा है 'हैप्पी बर्थडे' साथ में दिल का इमोजी भी लगाया हुआ है। अल्लू अर्जुन के लुक पर नजर डाले तो वह ब्लैक टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। पुष्पा 2 के बाद उन्होंने अपनी बड़ी-बड़ी दाढ़ी शायद साफ करवा ली हैं।
अल्लू अर्जुन के वर्क फ्रंट पर बात करें तो वह प्रोजेक्ट, A6 को लेकर चर्चा में हैं, जो एटली द्वारा निर्देशित एक मजेदार प्रोजेक्ट होने वाला है। इसके लिए पहले ही घोषणा की जा चुकी है कि आज सुबह 11 बजे इसपर बड़ा खुलासा होगा। निर्माताओं सन पिक्चर्स ने एक्स पर एक पोस्ट डाली थी, जिसमें लिखा था, “जहां मास मैजिक से मिलता है, एक शानदार कृति कल सुबह 11 बजे अपडेट होगी।”
