मुकेश कुमार सिंह की फिल्म 'कनप्पा' (Kannappa) को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। ये एक मेगा बजट मूवी है। फिल्म की कहानी भगवान शिव के भक्त पर आधारित है। विष्णु मांचू की फिल्म कनप्पा में अक्षय कुमार दमदार रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म से एक्टर टॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगे। कनप्पा में प्रभास, मोहनलाल के बाद अक्षय कुमार की एंट्री हुई है। इन सभी सुपरस्टार्स को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ये एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट है। हालांकि अक्षय कुमार के कनप्पा में एंट्री पुष्टि फिल्म इंडस्ट्रलिस्ट रमेश बाला ने की है। उन्होंने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है।
रमेश बाला ने ट्वीट कर लिखा, बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार पैन इंडिया प्रोजेक्ट एक्टर विष्णु मांचू की बिग बजट मूवी कनप्पा की स्टार कास्ट को ज्वाइन करेंगे। रमेश बाला की इस खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।
कनप्पा में नजर आएंगे अक्षय कुमार
मेकर्स ने इस खबर को कंफर्म नहीं किया है। 1993 में अक्षय ने फिल्म अशांत में काम किया था। कन्नड़ भाषा में ये फिल्म विष्णु विजया के नाम से रिलीज हुई थी। ये एक्टर की पहली साउथ इंडियन फिल्म थी। इसके बाद साल 2018 में रजनीकांत की 2.0 से तमिल डेब्यू किया था। अब कनप्पा से तीसरी फिल्म में नजर आएंगे। कनप्पा में कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। विष्णु, एक्टर मोहन बाबू, प्रभास, मोहन लाल, शिव राजकुमार, मधु, प्रभुदेवा, ब्रह्मानंदम समेत कई कलाकार नजर आने वाले हैं।
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा एक्टर की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं।
