साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले अजित कुमार ने 24H दुबई 2025 एंड्योरेंस रेस में तीसरा स्थान हासिल किया था। रेस के बाद भारतीय तिरंगा लहराकर जीत का जश्न मनाया था। अब एक्टर जल्द ही अपनी फिल्म विदमुयार्ची में नजर आने वाले हैं, जिसका इंतजार फैंस बेस्रबी से कर रहे हैं, लेकिन इस फिल्म के लिए अजित कुमार ने मोटी फीस वसूली है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म के लिए अजित कुमार ने कितनी फीस ली है।
अजित कुमार की फिल्म विदामुयार्ची 6 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को रिलीज होने के लिए बस अब कुछ ही दिन रह गए हैं। इस फिल्म को मगिज़ थिरुमेनी द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। कोइमोई की एक रिपोर्ट के अनुसार अजित कुमार ने विदामुयार्ची के लिए 110-120 करोड़ रुपये की भारी भरकम फीस ली है। वहीं फिल्म का बजट केवल 200 करोड़ रुपये है। जिस कारण अजित कुमार की फीस सुनकर फैंस को बड़ा झटका लग रहा है।
गुड बैड अग्ली के लिए लेंगे इतनी फीस
अजित कुमार साउथ के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में से एक हैं। बता दें एक्टर हर फिल्म के लिए 105-165 करोड़ रुपये के बीच फीस लेते हैं। अगर रिपोर्ट्स सच होती है तो अगली फिल्म गुड बैड अग्ली के लिए एक्टर 163 करोड़ रुपये की फीस लेने वाले हैं।
अजित कुमार की विदामुयार्ची में त्रिशा कृष्णन, अर्जुन सरजा, रेजिना कैसेंड्रा, आरव और राम्या सुब्रमण्यम भी नजर आने वाले हैं। बता दें इस फिल्म में अजित कुमार त्रिशा कृष्णन के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे।
