साउथ सुपरस्टार अजित कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'विदामुयार्ची' को लेकर चर्चा में है। बता दें ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। फैंस अजित कुमार की फिल्म को काफी पसंद भी कर रहे हैं। इसी बीच दोबारा अजित कुमार दुर्घटना का शिकार हो गए है, जिसके बाद फैंस को काफी ज्यादा चिंता हो रही है। आइए जानते हैं कि कब और कहां एक्टर हादसे का शिकार हो गए।
रिपोर्ट के अनुसार अजित कुमार एस्टोरिल में एक बड़े मोटरस्पोर्ट रेसिंग इवेंट से पहले पुर्तगाल में थे। उसी के लिए ट्रेनिंग लेते समय वह एक दुर्घटना का शिकार हो गए।जानकारी के अनुसार, स्प्रिंट चैलेंज के लिए एस्टोरिल के ट्रैक पर अपने एक ट्रेनिंग के दौरान अजीत कुमार का एक्सीडेंट हो गया। इस समय एक्टर की कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उन्हें तुरंत बचा लिया गया और वे पूरी तरह से सुरक्षित है।
एक्टर ने बताया मामूली दुर्घटना
इस घटना के बाद एक्टर ने इसे 'मामूली दुर्घटना' बताया और आभार व्यक्त किया कि सभी लोग स्वस्थ और ठीक हैं। इसके अलावा उन्होंने दुर्घटना के तुरंत बाद सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। एक्टर ने कहा- "हम फिर से अच्छा समय बिता रहे हैं। हम एक छोटी सी दुर्घटना में फंस गए थे, लेकिन किसी को कुछ नहीं हुआ। हम फिर से कार रेस जीतेंगे। हम उन दोस्तों का शुक्रिया अदा करना चाहेंगे जिन्होंने दुर्घटना के दौरान हमारा साथ दिया।"
कितनी हुई फिल्म की कमाई
अजित कुमार की फिल्म विदामुयार्ची ने पहले दिन 26 करोड़ रुपये की कमाई की थी। सैकनिलक के अनुसार, इससे भारत में तीन दिनों में इसकी कुल कमाई ₹47.75 करोड़ हो गई।
