साउथ मूवीज

Lokesh Kanagaraj की सुपरहीरो बेस्ड मूवी के लिए Aamir Khan ने दिखाई हरी झंडी, जल्द शूटिंग होगी शुरू

Aamir Khan's Next with Lokesh Kanagaraj: कई दिनों पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि 'कुली' की निराशाजनक कमाई को देखने के बाद तमिल फिल्म निर्माता लोकेश कनगराज ने आमिर खान संग अपने प्रोजेक्ट को होल्ड पर डाल दिया है। लेटेस्ट अपडेट यह है कि यह प्रोजेक्ट होल्ड पर नहीं है और जल्द ही आमिर खान इस काम शुरू करेंगे।

Image

Pic Credit: Instagram

Aamir Khan's Next with Lokesh Kanagaraj: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार आमिर खान ने फिल्म 'सितारे जमीन पर' को प्रोमोट करते हुए बताया था कि तमिल फिल्म निर्माता लोकेश कनगराज के प्रोजेक्ट में काम करेंगे। आमिर खान और लोकेश कनगराज को साथ में काम करते हुए देखने के लिए फैन्स भी बेताब दिखाई दिए। इतना ही नहीं आमिर खान ने इस साल रिलीज हुई लोकेश कनगराज की 'कुली' में एक शानदार कैमियो किया था। 'कुली' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई नहीं की थी। इस फिल्म के निराशाजनक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखने के बाद अफवाहें सामने आई थी कि आमिर खान ने लोकेश के अगले प्रोजेक्ट को बंद कर दिया है। इन अफवाहों के फैलने के बाद अब आमिर खान ने खुद इन सभी अटकलों पर रिएक्शन देते हुए लोकेश की फिल्म करने पर बड़ा अपडेट साझा किया है।

लोकेश के साथ मूवी करेंगे आमिर खान

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान जब आमिर खान से तमिल फिल्म निर्माता लोकेश कनगराज संग उनकी आने वाली फिल्म को लेकर पूछा गया तो मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने जवाब देते हुए कहा, 'यह फिल्म पाइपलाइन में है। जल्द इस फिल्म का पूरा नैरेशन सुना जाएगा।' अभिनेता ने आगे कहा, 'लोकेश और मैं मिलने वाले हैं। बीते महीने जब इस बारे में हमारी बात हुई तो उन्होंने बाते कि वो बॉम्बे आ रहे हैं... हम नैरेशन पर चर्चा करेंगे। यह मूवी अभी तय है।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान को आखिरी बार फिल्म 'सितारे जमीन पर' में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में सफल रही थी। फिल्म में आमिर खान ने एक बास्केटबॉल कोच की भूमिका निभाई थी, जो दर्शकों को खूब पसंद भी आई। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आमिर खान और लोकेश इस प्रोजेक्ट पर किसी दिन से काम शुरू करते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article