साउथ एक्ट्रेस मालविका मोहनन इन दिनों अपनी प्रभास के साथ आने वाली फिल्म 'द राजा साब' को लेकर चर्चा में बनी हुई । फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। पहली बार फैंस को मालविका और प्रभास की जोड़ी देखना का भी मौका मिलने वाला है। हाल ही में बातचीत के दौरान मालविका मोहनन ने एक भयावह घटना के बारे में बताया। आइए जानते है कि एक्ट्रेस ने कहा है। एक्ट्रेस ने बताया कि घटना उनके साथ तब हुई जब वो मुंबई में लोकल ट्रेन से कॉलेज जाती थीं। उन्होंने याद किया कि कैसे एक अजनबी ने उनसे किस करने के लिए कहा था। एक्ट्रेस ने कहा कि मुबंई उन महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है जो हर दिन पब्लिक प्लेस पर निकलती हैं।
मुंबई सुरक्षित है
मालविका ने कहा कि आज वह मुंबई या किसी अन्य शहर में सुरक्षित महसूस करती हैं, क्योंकि उनके पास अपनी कार और ड्राइवर है, लेकिन हर महिला के लिए ऐसा नहीं है। "लोग अक्सर कहते हैं कि मुंबई महिलाओं के लिए सुरक्षित है, लेकिन मैं इस धारणा को सही करना चाहती हूं। आज मेरे पास अपनी कार और ड्राइवर है। इसलिए अगर कोई मुझसे पूछे कि क्या मुंबई सुरक्षित है, तो मैं हां कहूँगी।"
एक चुम्मा देगी क्या
एक्ट्रेस ने बताया-"मुझे याद है कि एक बार मैं और मेरी दो करीबी सहेलियां लोकल ट्रेन से वापस आ रही थीं और मुझे लगता है कि रात के 9.30 बजे थे और हम फर्स्ट क्लास में थे। कम्पार्टमेंट काफी खाली था। असल में हम तीनों के अलावा कोई और नहीं था। हम खिड़की की ग्रिल के पास बैठे थे। एक आदमी जैसे ही उसने तीनों लड़कियों को बैठे देखा, ग्रिल के बहुत करीब आ गया, अपना चेहरा ग्रिल पर चिपका दिया और उसने कहा, 'एक चुम्मा देगी क्या?'" मालविका प्रभास के साथ अपनी तेलुगु डेब्यू फिल्म द राजा साब में नजर आने वाली है। ये हॉरर-कॉमेडी 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।
