एंटरटेनमेंट

बॉलीवुड में SRK के 31 साल पूरेः Jawan को लेकर जोश हाई! फैंस से बोले- रिलीज के दिन जवानी के जोश में थियेटर जाना

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2023, 08:42 PM IST

एसआरके के इस ट्वीट के बाद फैंस के कमेंट्स की मानो बाढ़ सी आ गई। ढेर सारे लोगों ने इस दौरान अपकमिंग फिल्म जवान के बारे में पूछा। सेशन में एक फैन ने पूछा, "सर जवान का टीजर कब आ रहा है?" किंग खान ने बताया, "आप परेशान मत हो...सारी चीजें सही जगह पर हैं...#जवान।"

Image

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान। (फाइलः इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख खान को रविवार (25 जून, 2023) को इस इंडस्ट्री में 31 साल पूरे हुए। उन्होंने इस मौके पर फैंस के लिए "आस्क एसआरके" (#AskSRK) को होस्ट किया। 31 मिनट्स तक चले इस सेगमेंट के दौरान उन्होंने अपनी फिल्म जवान के टीजर के बारे में डिटेल्स को रिवील किया।

किंग खान ने 25 जून की शाम को ट्वीट किया और लिखा था- वाह! अभी एहसास हुआ कि उस दिन को 31 साल हो गए जब दीवाना स्क्रीन पर हिट हुई थी। यह काफी अच्छी यात्रा रही। सभी को धन्यवाद और हम 31 मिनट तक #AskSRK कर सकते हैं?

srk tweet

srk tweet

एसआरके के इस ट्वीट के बाद फैंस के कमेंट्स की मानो बाढ़ सी आ गई। ढेर सारे लोगों ने इस दौरान अपकमिंग फिल्म जवान के बारे में पूछा। सेशन में एक फैन ने पूछा, "सर जवान का टीजर कब आ रहा है?" किंग खान ने बताया, "आप परेशान मत हो...सारी चीजें सही जगह पर हैं...#जवान।"

srk jawan

srk jawan

आगे एक और फैन ने मजाक करते हुए पूछा, "सर, जवान की रिलीज के दिन पट्टी बांधकर थियेटर जाना है क्या?" खान का जवाब आया, "नहीं बेटा, जवान के दिन जवानी के जोश में थियेटर पर जाना है!"

दरअसल, यह फिल्म दो जून को रिलीज होनी थी, मगर मेकर्स ने इसे सात सितंबर तक के लिए टाल दिया था। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे Atlee ने लिखा और डायरेक्ट किया है। यह उनका हिंदी में डायरेक्टोरियल डेब्यू है। शाहरुख इस फिल्म में डुअल रोल में नजर आएंगे और उनके अपोजिट साउथ की सुंदरी नयनतारा दिखेंगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article