Sai Pallavi Joins Prabhas' Bhavani: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) को लेकर कुछ दिनों पहले ही ऐसी खबर सामने आई थी कि उन्होंने पुष्पा 2 (Pushpa 2) डायरेक्टर सुकुमार (Sukumar) के साथ मेगा गैंगस्टर ड्रामा के लिए हाथ मिलाया है, जिसे बहुत बड़े स्तर पर शूट किया जाएगा। बाहुबली 2 स्टार प्रभास को देशभर में लोग पसंद करते हैं, जिस कारण मेकर्स उन पर भारी-भरकम बजट का बोझ डालने से डरते नहीं हैं। सुकुमार और प्रभास की अपकमिंग गैंगस्टर ड्रामा का नाम भवानी (Bhavani) है, जिसकी शूटिंग की तैयारियां इन दोनों चल रही हैं। अगर फिल्म को लेकर सामने आई लेटेस्ट जानकारी की बात करें तो सुनने में आ रहा है कि इसमें मेकर्स ने इसके लिए हीरोइन का चुनाव कर लिया है। साउथ की एक बड़ी अदाकारा फिल्म भवानी में प्रभास के साथ रोमांस करती दिखाई देगी।
भवानी में सई पल्लवी के साथ रोमांस करेंगे प्रभास
भारतीय सिनेमा को बाहुबली प्रभास डायरेक्टर सुकुमार की अपकमिंग मूवी भवानी में सई पल्लवी के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। फिल्म के मेकर्स ने सई पल्लवी को भवानी की कहानी सुना दी है। उन्हें यह काफी पसंद भी आई है। सई पल्लवी जल्द ही भवानी को आधिकारिक रूप से साइन कर लेंगी, जिसके बाद मेकर्स मेगा अनाउंसमेंट करेंगे।
पुष्पा 2 रिलीज करते ही भवानी में व्यस्त हो जाएंगे सुकुमार
डायरेक्टर सुकुमार पुष्पा 2 रिलीज करते ही प्रभास और सई पल्लवी की भवानी में व्यस्त हो जाएंगे। फिल्म भवानी को भी सुकुमार बहुत बड़े स्तर पर बनाएंगे ताकि देशभर के दर्शक इसका लुत्फ उठा पाएं। इन दिनों वो पुष्पा 2 में व्यस्त हैं, जिसमें अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) मुख्य भूमिका में हैं। पुष्पा बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट रही थी, जिस कारण मेकर्स पुष्पा 2 पर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।
