एंटरटेनमेंट

Ramcharan-Upasana Baby Name: दादा चिरंजीवी ने रखा पोती का खूबसूरत नाम, रामचरण-उपासना के घर हुई खुशियों की बौछार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2023, 06:45 PM IST

Ramcharan-Upasana Baby Name: साउथ सुपरस्टार रामचरण( Ramcharan) और उपासना ( Upasana) के घर हाल ही में नन्ही परी ने जन्म लिया है। आज सुपरस्टार ने अपने परिवार के साथ नामकरण संस्कार किया जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।आइए जानते हैं स्टार ने अपनी बेटी का क्या नाम रखा है और इसका क्या मतलब है।

Image

Ramcharan-Upasna Baby Name

Ramcharan-Upasana Baby Name: साउथ सुपरस्टार रामचरण( Ramcharan) और उपासना ( Upasana) के घर हाल ही में नन्ही परी ने जन्म लिया है। स्टार ने अपने घर 20 जून को एक बेटी का स्वागत किया था। आज सुपरस्टार ने अपने परिवार के साथ नामकरण संस्कार किया जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं साथ ही रामचरण के पिता चिरंजीवी ने अपनी पोती के नाम का खुलासा भी किया है और इसका अर्थ समझाया है । आइए जानते हैं स्टार ने अपनी बेटी का क्या नाम रखा है और इसका क्या मतलब है।

रामचरण और उपासना ने अपनी बेटी का नाम " क्लिन कारा कोनिडेला" (Klin Kara Konidela) रखा है। यह नाम ललिता सहस्रनामम से किया गया है जिसका बहुत खूबसूरत अर्थ है। स्टार की बेटी के नाम का मतलब ऊर्जा से भरपूर और परिवर्तनकारी है। बेशक यह एक खूबसूरत नाम है जो नन्ही परी को अपने दादा से मिला है। इसके साथ नामकरण संस्कार की कुछ तस्वीरें भी स्टार ने शेयर की हैं जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फोटो में रामचरण-उपासना की बेटी पालने में लेटी हुई है पूरा परिवार खुश नजर आ रहा है।नामकरण की रस्में दक्षिण भारतीय रीति रिवाजों से की गई सारा परिवार दक्षिण भारतीय वेशभूषा में नजर आया। इस पोस्ट के बाद फैंस की बधाइयों का तांता लग गया। फैंस को बेटी का यह नाम बहुत पसंद आया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article