एंटरटेनमेंट

Ram Gopal Varma ने Avtaar 2 की तारीफ में लिखी ऐसी बात कि बॉलीवुड मेकर्स को लगेगी मिर्ची

Ram Gopal Varma reviews Avtaar 2: भारतीय निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Verma) ने डायरेक्टर जेम्स कैमरून की अवतार 2 (Avtaar 2) देखकर लम्बा-चौड़ा ट्वीट किया है। राम गोपाल वर्मा ने कहा है कि अवतार 2 मूवी नहीं बल्कि एक्सपीरियंस है, जो एक जिंदगी में केवल एक ही बार मिलता है।

Image

RGV reviews Avtaar 2

Ram Gopal Varma reviews Avtaar 2: हॉलीवुड फिल्म अवतार 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसको लेकर कई महीनों से दर्शक उत्साहित थे। डायरेक्टर जेम्स कैमरून की अवतार 2 को लेकर दर्शक ही नहीं बल्कि फिल्मकार भी उत्साहित थे क्योंकि ऐसी बहुत कम फिल्में हैं, जो क्रिएटिव लोगों को भी इंतजार करने को मजबूर कर देती हैं। भारतीय डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा भी इसी लिस्ट में शामिल थे, जो अवतार 2 को देखने के लिए काफी समय से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही अवतार 2 (Avtaar 2) सिनेमाघरों में रिलीज हुई राम गोपाल वर्मा सिनेमाघर पहुंच गए। राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) ने फिल्म अवतार 2 देखने के लिए बाद लम्बा-चौड़ा ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म की तारीफ की है। राम गोपाल वर्मा ने कहा है कि अवतार 2 फिल्म लगती ही नहीं है, यह एक एक्सपीरियंस है जो हर सिनेमाप्रेमी को लेना चाहिए।

राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'मैंने अवतार 2 देख ली है। अगर कोई इसे फिल्म बुलाता है तो वो गुनाह करेगा क्योंकि ये एक्सपीरियंस है जो एक जिंदगी में केवल एक ही बार मिलता है। फिल्म के विजुअल्स कमाल के हैं और एक्शन सीन्स दिमाग हिला देते हैं। कई दफा तो मुझे ऐसा लगा कि मैं फिल्म देखने के लिए सिनेमाघर में नहीं बल्कि किसी थीम पार्क में बैठा हूं। ये फिल्म आपको अपनी दुनिया का हिस्सा बना लेती है, जिससे आप बाहर नहीं निकल पाते हैं।'

भारतीय फिल्मकारों को लग सकती है मिर्ची

राम गोपाल वर्मा ने अवतार 2 की तारीफ में ऐसी-ऐसी बातें लिख दी हैं कि भारतीय फिल्मकारों को मिर्ची लग सकती है। जहां भारतीय फिल्मकार दर्शकों की पसंद तलाशने में नाकामयाब नजर आ रहे हैं, वहीं हॉलीवुड फिल्मकार जेम्स कैमरून के विजन के सामने पूरी दुनिया नतमस्तक है। जेम्स कैमरून ने बॉलीवुड कलाकारों के लिए भी अवतार 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी, जिसमें वरुण-अक्षय जैसे कलाकार पहुंचे थे। इन्होंने अवतार 2 की तारीफ भी की है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article