पंजाबी

Hind Di Chadar: हर्षदीप कौर ने दी गुरु तेग बहादुर को श्रद्धांजलि, टाइम्स म्यूजिक पर रिलीज हुआ गीत

Harshdeep Kaur Gives Tribute to Guru Tegh Bahadur Ji: पॉपुलर सिंगर हर्षदीप कौर ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर एक दिल छू लेने वाला गीत 'हिंद दी चादर – श्री गुरु तेग बहादुर' गाकर सभी लोगों का दिल जीत लिया है। ये गीत आज टाइम्स म्यूजिक पर रिलीज हो गया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Harshdeep Kaur geet

pic credit- Times Music Spiritual youtube

Harshdeep Kaur Gives Tribute to Guru Tegh Bahadur Ji: पॉपुलर सिंगर हर्षदीप कौर बॉलीवुड में अपने सूफी गानों के लिए जानी जाती हैं। हर्षदीप कौर ने एक से एक गाने गाए हैं। उनकी सिंगिंग को लोग काफी पसंद करते हैं। इस बीच हर्षदीप कौर ने एक दिल छू लेने वाला गीत गाया है। हर्षदीप कौर ने अपनी आवाज में श्री गुरु तेग बहादुर को श्रद्धांजलि दी है। हर्षदीप कौर ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर एक दिल छू लेने वाला गीत 'हिंद दी चादर – श्री गुरु तेग बहादुर' गाकर सभी लोगों का दिल जीत लिया है। ये गीत आज टाइम्स म्यूजिक पर रिलीज हो गया है, जो कि यूट्यूब की दुनिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

टाइम्स म्यूजिक पर रिलीज हुआ 'हिंद दी चादर – श्री गुरु तेग बहादुर'

टाइम्स म्यूजिक स्पिरिचुअल के यूट्यूब चैनल पर हर्षदीप कौर का गीत 'हिंद दी चादर – श्री गुरु तेग बहादुर' रिलीज हो गया। इस गाने को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। ये गीत गुरु तेग बहादुर जी के महान त्याग की भावना को पूरी गहराई के साथ सामने लाता है। इसमें जयदेव कुमार ने संगीत दिया और Hind Geharimandi ने इसके बोल लिखे है। यह गाना उस काले दिन 24 नवंबर 1675 की याद दिलाता है जब गुरु तेग बहादुर जी और उनके साथी भाई मति दास, भाई सति दास व भाई दयाला जी को शहादत दी गई। इस गीत के बारे में सिंगर हर्षदीप कौर ने कहा, 'इस गीत को गाते वक्त मैं खुद बहुत भावुक हो गई। ये शब्द उस दिन के दर्द और हिम्मत को इस तरह बयान करते हैं कि दिल तक पहुच जाता है। गुरु साहब का बलिदान सिख इतिहास का सबसे बड़ा अध्याय है और इसे गाना मेरी श्रद्धांजलि है।' बता दें कि इस गीत को अबतक हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

वायरल हो रहा है गीत

इस गीत के बारे में म्यूजिक कंपोजर जयदेव कुमार ने कहा, 'संगीत ऐसा बनाना था कि बोल की ताकत और बढ़ जाए। मैंने पूरी श्रद्धा से इसे कंपोज किया ताकि हर सुनने वाला गुरु साहब के त्याग की गहराई महसूस कर सके।' बताते चलें कि 'हिंद दी चादर - श्री गुरु तेग बहादुर' अब टाइम्स म्यूजिक स्पिरिचुअल पर सभी प्लेटफॉर्म्स और यूट्यूब पर उपलब्ध है। इस गाने ने सभी लोगों को भावुक कर दिया है।

लेटेस्ट न्यूज

कुमार सरस
कुमार सरस Author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article