Sidhu Moosewala New Track Release: दिवंगत पंजाबी सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला( Sidhu Moosewala) की आज बर्थ एनिवर्सरी है। अगर सिंगर आज जिंदा होते तो 32 साल के हो जाते। उनकी मौत को तीन साल हो गए हैं लेकिन वह आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। उनकी जानदार आवाज और टैलेंट के लोग आज भी दीवाने हैं। वहीं आज उनकी जन्मतिथि के मौके पर उनके लेटेस्ट ट्रैक रिलीज किए गए हैं। उनके ट्रैक का नाम है नील , टेक नोट्स और 0008। इन तीनों गानों को आज यूट्यूब पर अपलोड कर दिया है। जिसे रिलीज होते ही मिलियन में व्यू मिल गए।
सिद्धू मूसेवाला( Sidhu Moosewala) के तीन गाने यूट्यूब पर रिलीज कर दिए गए हैं। तीनों ट्रैक रिलीज़ होने के एक घंटे के अंदर ही एक मिलियन व्यूज़ का आंकड़ा पार कर गए। गायक के पिता बलकौर सिंह ने पहले ही फैंस को बता दिया था कि सिद्धू के जन्मदिन पर उन्हें तीन गानों का तोहफा मिलने वाला है। इसी के साथ गानों के रिलीज के बाद बीबीसी वर्ल्ड सर्विस की डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ "द किलिंग कॉल" को भी रिलीज कर दिया गया, जिसमें मूसेवाला की मौत के इर्द-गिर्द की परिस्थितियों का पता लगाया गया था। इस डॉक्यूमेंट्री में गायक की मौत की गुत्थी को सुलझाते हुए दिखाया गया है। बता दें कि डॉक्यूमेंट्री के लिए बीबीसी ने मुंबई में एक स्क्रीनिंग भी रखी थी, लेकिन बाद में इसे रोक दिया और इसे सीधा यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया।
बताते चले कि सिद्धू मूसेवाला के पिता ने इस डॉक्यूमेंट्री रिलीज पर आपत्ति जताई थी और रोक लगाने की मांग की थी। हालांकि मनसा कोर्ट ने उनकी इस अर्जी को ठुकरा दिया और डॉक्यूमेंट्री को रिलीज कर दिया गया।
