पंजाबी

Sidhu Moosewala Birth Anniversary: सिद्धू मूसेवाला की बर्थ एनिवर्सिरी पर भावुक हुईं गायक की मां, छोटे बेटे शुभदीप संग काटा केक

Sidhu Moosewala Birth Anniversary: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के फैंस ने 11 जून को उनकी 32वीं बर्थ एनिवर्सिरी सेलीब्रेट की। इस खास मौके पर सिद्धू की मां भावुक नजर आईं और अपने छोटे बेटे के साथ उन्होंने सिद्धू के नाम का केक काटा। ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Image

Sidhu Moosewala Birth Anniversary

Sidhu Moosewala Birth Anniversary: पंजाब के उभरते हुए सितारे सिद्धू मूसेवाला को चाहनेवालों ने 11 जून के दिन उनकी 32वीं बर्थ एनिवर्सिरी सेलीब्रेट की। इस खास मौके पर न केवल सोशल मीडिया बल्कि पंजाब के कई हिस्सों में सिद्धू मूसेवाला के फैंस ने जश्न मनाया। फैंस के साथ-साथ पंजाबी गायक की मां ने भी अपने दिवंगत बेटे को याद किया। सिद्धू मूसेवाला की मां का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने छोटे बेटे को गोद में लेकर केक काटती दिख रही हैं। गायक की मां का ये वीडियो देखकर फैंस की आंकें नम हो गई हैं।

इंटरनेट पर वायरल हुआ सिद्धू मूसेवाला की मां का वीडियो

सिद्धू मूसेवाला की मां का वीडियो फैंस द्वारा शेयर किया गया है, जिसमें वो अपने छोटे बेटे शुभदीप के साथ केक काटती दिखाई दे रही हैं। नीले सूट में सिद्धू के नाम का केक काटती उनकी मां भावुक नजर आ रही हैं। सिद्धू की मां की आंखों से निकलते हुए आंसू देखकर फैंस भी भावुक हो उठे हैं। फैंस लगातार इस वीडियो के नीचे कमेंट कर रहे हैं और परिवार को मजबूती से खड़े रहने की सलाह दे रहे हैं। एक फैन ने कमेंट में लिखा है, 'माता जी आप चिंता न करें। सिद्धू जहां भी होगा, खुश होगा और अपने छोटे भाई को देखकर मुस्कुराता होगा।'

बहुत कम लोगों को पता है कि सिद्धू मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था, जिन्होंने अपने खूबसूरत गानों से पूरी दुनिया में अपनी खास जगह बनाई थी। सिद्धू मूसेवाला को कुछ गुंडों ने 29 मई 2022 को गोली मार दी थी, जिससे पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री हिल गई थी। सिद्धू मूसेवाला की मौत को राजनीतिक हत्या माना जाता है, जिसने संगीतप्रेमियों से उनका पसंदीदा सितारा छीन लिया।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article