Shehnaaz Gill Instagram: शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों पहाड़ों पर छुट्टियां बिता रही हैं। उन्होंने अपने इस ट्रिप से कई फोटोज और वीडिया सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। हाल ही में उनकी एक और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें उनके माथे पर टीका और गले में फूल माला नजर आ रही है। इस फोटो के बैकग्राउंड में भगवान शिव का एक फोटो नजर आ रहा है। शहनाज की इन फोटोज पर फैंस का भी रिएक्ट लगातार सामने आ रहा है। कई लोगों का मानना है कि शहनाज अपने मन की शांति के लिए ये ट्रिप प्लान करना काफी जरूरी था। इसी के साथ ही शहनाज ने अपने बिजी शेड्यूल से भी ब्रेक लिया है।
बीते कई महीनों से वह लगातार काम कर रही हैं। सोशल मीडिया पर शहनाज गिल की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। बिग बॉस 13 के बाद से तो हर कोई शहनाज को पसंद करने लगा है। आइए उनकी लेटेस्ट पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।
'शांति की शक्ति'
शहनाज गिल ने अपने एक फोटो हाल ही में सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की है। इस फोटो में वह काफी शांत और अच्छी नजर आ रही हैं। फोटो में उनकी आंखें बंद है और चेहरे के हाव भाव से लग रहा है कि उनका दिमाग इस समय काफी शांत है। ट्रोलिंग और सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के चलते शहनाज बीते महीनों काफी मुश्किल से गुजरी हैं।
