टीवी मसाला

Bigg Boss 17: Sushant Singh Rajput की मौत की वजह जानती हैं अंकिता लोखंडे? बोलीं-'मुझपर यकीन नहीं किया'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 22, 2023, 11:05 AM IST

Bigg Boss 17: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों अपने पति विक्की जैन के साथ बिग बॉस 17 के घर में नजर आ रही हैं। बिग बॉस के घर में वह सुशांत को लेकर कई खुलासे कर चुकी हैं। अब उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की वजह को लेकर भी बड़ा बयान दे दिया है।

Image

Ankita Lokhande Sushant singh Rajput

Bigg Boss 17: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) इन दिनों अपने पति विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के घर में नजर आ रही हैं। बिग बॉस के घर में वह सुशांत को लेकर कई खुलासे कर चुकी हैं। अब उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की वजह को लेकर भी बड़ा बयान दे दिया है। अंकिता लोखंडे के बिग बॉस में गेम को लेकर भी काफी चर्चा हो रही हैं। कई एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट्स और फैंस का भी यही मानना है कि अंंकिता ने कही बिग बॉस के घर में आकर गलत फैसला तो नहीं ले लिया है। इसी के साथ ही विक्की जैन के साथ अंकिता की शादीशुदा जिंदगी को लेकर भी लोग अपनी राय रख रहे हैं।

कई लोगों का मानना है कि अंकिता, विक्की से कई गुना बेहतर लाइफ पार्टनर डिजर्व करती हैं। आइए अब अंकिता लोखंडे के सुशांत सिंह राजपूत पर दिए गए लेटेस्ट बयान पर एक नजर डालते हैं।

'मैं जानती हूं, पर किसी ने यकीन नहीं किया'

बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में, अंकिता ने सुशांत की मौत से मूव ऑन करने के बारे में खुलकर बात की। साल 2020 में एक का निधन हो गया था। अंकिता ने कहा कि सुशांत उनके पति विक्की जैन के दोस्त भी थे, और खुद को यह याद दिलाना कि वह अब नहीं रहे, सबसे खराब एहसास है। बाद में, जब मुनव्वर फारुकी ने पूछा कि क्या वह वास्तव में जानती है कि उसके साथ क्या हुआ था। तो अंकिता कहती है, 'किसी ने भी मुझ पर इस विश्वास नहीं किया।'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article