Gurnam Bhullar Marriage: पंजाबी सिंगर गुरमान भुल्लर (Gurnam Bhullar) ने शादी रचा ली है। पंजाब के मशहूर सिंगर की शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर कमाल कर दिया है। फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के फेमस सिंगर और एक्टर गुरनाम भुल्लर ने वैवाहिक जीवन की शुरुआत कर ली है। उनकी शादी की बेहद प्यारी तस्वीरों ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। शादी के ट्रेडिशनल कपड़ों मे भुल्लर को काफी पसंद किया जा रहा है।
इन फोटोज में वह और उनकी पत्नी साथ में काफी प्यारे लग रहे हैं। अभी तक गुरमान ने अपनी शादी की कोई भी तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर नहीं की हैं। फैंस इन तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए इंटरनेट पर वायरल इन फोटोज पर एक नजर डालते हैं।

क्या सच में हुई गुरमान भुल्लर?
गुरमान भुल्लर ने अभी तक अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी को लेकर चुप्पी साधी हुई है। इस बीच कई लोगों को लग रहा है कि कहीं ये गुरमान के किसी गाने या फिल्म की शूटिंग की तस्वीरें तो नहीं हैं। फिलहाल उनकी जीवन संगिनी के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं है। गुरनाम भुल्लर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर एक नवजोत भुल्लर नाम की आईडी से शेयर की गई हैं। हम भी अपनी तरफ से फिलहान गुरमान भुल्लर की शादी की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
