पंजाबी

Latest Punjabi Song: Dilpreet Dhillon Ft Gurlez Akhtar का नया गाना संडे हुआ रिलीज, फैंस ने गाने को बताया हिट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 14, 2023, 01:36 PM IST

Latest Punjabi Song 2023: दिलप्रीत ढिल्लों और गुलरेज अख्तर का नया गाना संडे (Sunday) अब आखिरकार ऑनलाइन रिलीज कर दिया गया है। ये नया पंजाबी गाना देसी क्रू का है, जो इससे पहले भी कई बेहतरीन गानों को बना चुका है। अब ये नया गाना सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

Image

Latest Punjabi Song 'Sunday' Out

Latest Punjabi Song 2023: दिलप्रीत ढिल्लों (Dilpreet Dhillon) और गुलरेज अख्तर (Gulrez Akhtar) का नया गाना संडे (Sunday) अब आखिरकार ऑनलाइन रिलीज कर दिया गया है। ये नया पंजाबी गाना देसी क्रू का है, जो इससे पहले भी कई बेहतरीन गानों को बना चुका है। अब ये नया गाना सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म को रिलीज हुए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं और इसे सिर्फ यूट्यूब पर ही 671K के लगभग व्यूज मिल चुके हैं। इस गानें को पंजाबी गाने सुनने के शौकीन काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि इस गाने का म्यूजिक काफी फ्रेश लग रहा है। इस गाने में हरमन बरार की खूबसूरती को भी कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता है।

एक्ट्रेस के लुक को भी गाने में काफी प्यार मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर दिलप्रीत और गुलरेज ने यह गाना काफी बेहतरीन अंदाज से गाया है। आइए इस गानें पर एक नजर डालते हैं।

फैंस को पसंद आया नया पंजाबी गाना

ये नया पंजाबी गाना फैंस को काफी पसंद आ रहा है, एक यूजर ने लिखा, 'गुलरेज-दिलप्रीत की आवाज ने सच में दिल जीत लिया है, क्या फ्रेश गाना है। सच में तारीफ योग्य।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'ये गाना जरूर वायरल होना चाहिए..।' इस गाने को सुनने के लिए यहां नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article